पेट्रोल-डीजल के रोजाना बढ़ रहे दामों के कारण हंगामा मचा हुआ है। तेल के दामों के बढ़ने से महंगाई भी बढ़ रही है। राजनीतिक पार्टियां तेल की कीमतों काे लेकर विराेध-प्रदर्शन भी कर रही है। तेल कंपनियों ने गुरूवार को भी पेट्रोल पर 37 पैसे और डीजल पर 17 पैसे बढ़ा दिए। जयपुर में अब पेट्रोल 108.40 रुपए और डीजल 99.02 रुपए हो चुका है। गंगानगर में 112.90 रुपए और डीजल 103.15 व हनुमानगढ़ में 112.19 रुपए व डीजल 102.50 रुपए हो चुका है। उदयपुर में भी पेट्रोल 109.19 व डीजल 99.76 रुपए,कोटा में पेट्रोल 107.98 रुपए व डीजल 98.62 रुपए हो चुके है। इसके कई जिलों में डीजल सौ रुपए से ऊपर हो चुका है।
तेल कंपनियां हर महीने में हर दूसरे दिन रेट बढ़ा रही थी। जून में 16 बार तेल के रेट्स बढ़ाए गए। वहीं जुलाई के महीने में 15 दिनों में पेट्रोल के 8 बार रेट बढ़ाए गए जबकि डीजल पर 5 बार बढ़ाए गए। इस महीने में डीजल पर एक बार 17 पैसे घटाए भी गए। अंतर्राष्ट्रीय मार्केट में तेल की कीमतें काफी कम हुई है। इसके बावजूद तेल कीमतें बढ़ रही है। आपकों बता दें कि तेल के दाम तेल कंपनियां ही तय करती है और रोजाना सुबह 6 बजे तेल के रेट्स जारी किए जाते है।
जुलाई में ऐसे बढ़े रेट्स
2 जुलाई को पेट्रोल पर 37 पैसे, 4 को पेट्रोल पर 33 पैसे व डीजल पर 18 पैसे, 5 को पेट्रोल पर 37 पैसे बढ़े, 7 को पेट्रोल पर 37 पैसे व डीजल पर 18 पैसे, 8 को पेट्रोल पर 36 पैसे व डीजल पर 9 पैसे, 10 जुलाई को पेट्रोल पर 37 पैसे व डीजल पर 28 पैसे बढ़ाए, 12 जुलाई को पेट्रोल पर 29 पैसे और डीजल पर 17 पैसे घटाए गए। 15 को पेट्रोल पर 37 पैसे और डीजल पर 17 पैसे बढ़ाए गए।
3 मई से पेट्रोल 11.60 रुपए व डीजल 9.82 रुपए हुआ महंगा
पांच राज्यों के चुनाव परिणामों की घोषणा तीन मई को हुई थी। इससे पहले डेढ़ महीने तक तेल के दामों में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई थी। चुनाव परिणाम होने के बाद तेल के दामों में बढ़ोतरी शुरू हो गई। 3 मई को जयपुर में पेट्रोल 96.77 रुपए प्रति लीटर, जबकि डीजल 89.20 रुपए प्रति लीटर था। 15 जुलाई को पेट्रोल के रेट 105.54 व डीजल 98.29 रुपए हो गए हैं। ऐसे में पेट्रोल पर 11.60 रुपए महंगा हो गया है। वहीं, डीजल भी अब तक 9.82 रुपए महंगा हो चुका है। तेल कंपनियां हर दूसरे दिन तेल के दामों में बढ़ोतरी कर रही थी।
राजस्थान में प्रमुख जिलों में तेल के रेट्स
जिला | पेट्रोल | डीजल |
गंगानगर | 112.90 | 103.15 |
हनुमानगढ़ | 112.19 | 102.50 |
जयपुर | 108.40 | 99.02 |
उदयपुर | 109.19 | 99.76 |
सवाईमाधोपुर | 109.96 | 100.43 |
कोटा | 107.98 | 98.62 |
Copyright © 2023-24 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.