गुरुवार को धूमधाम से दीपावली मनाई गई। देर रात तक उत्सव और उमंग का माहौल रहा। जयपुर में कई जगह महिलाओं ने मिट्टी के दीपक जलाकर देश में ख़ुशी और अमन की प्रार्थना की। लोगों का उत्साह चरम पर था। दिनभर की साफ-सफाई के बाद शाम ढलते ही महिलाएं सजकर तैयार हुईं।
शुभ मुहूर्त में घरों और प्रतिष्ठानों में समृद्धि की देवी मां लक्ष्मी और शुभ के देवता गणेश का विधि-विधान से पूजन-अर्चना की गई। इसके बाद शुरू हुआ दीपों को सजाने का सिलसिला, जो देर शाम तक चलता रहा। पटाखों की गूंज दोपहर से ही सुनाई देने लगी थी। पूजन के बाद इसमें तेजी आ गई। घरों के साथ ही व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को भी बिजली की रंग-बिरंगी लड़ियों से सजाया गया था। व्यावसायिक स्थलों में गुरुवार सुबह से देर रात तक पूजा-पाठ का कार्यक्रम चलता रहा।
रंगोली बना कर किया मां लक्ष्मी का आवाह्न
जयपुर शहर में वसुंधरा लेडीज क्लब की महिलाओं ने रंगोली बनाकर श्रीलक्ष्मी के आने का निमंत्रण दिया। वहीं विधि विधान से पूजा कर घर-घर दीप जला कर घरों को रोशन किया वहीं जयपुर के रामबाग पैलेस में में दीपों के त्योहार पर युवाओं ने जमकर आतिशबाजी की। इसके बाद लोग एक दूसरे को मिठाईयां खिलाकर दिवाली की शुभकामनाएं दी।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.