पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
राज्य में सत्ता परिवर्तन के बाद ब्यूरोक्रेसी को सरकार ने ताश के पत्तों की तरह फेट दिया है। कांग्रेस सरकार के 28 महीने के कार्यकाल में कलेक्टर से लेकर सचिवालय में बैठने वाले प्रमुख सचिव तक के पांच से छह तबादले कर दिए गए। यानी एक अफसर जब तक काम को समझ पाता है, उसे पहले ही उसकी रवानगी हो जा रही है। खासतौर पर मंत्रियों, विधायकों और ब्यूरोक्रेट्स के बीच तालमेल की कमी के कारण ऐसी स्थिति बनी हुई है।
कुंजीलाल को 5वीं बार में यूडीएच
कांग्रेस सरकार बनते ही आईएएस कुंजीलाल मीना को बिजली प्रसारण निगम में सीएमडी लगाया, लेकिन नौ महीने बाद ही उन्हें वहां से हटा कर डिस्कॉम चेयरमैन व ऊर्जा विभाग का प्रमुख सचिव बना दिया। यहां काम संभाल ही रहे थे कि फरवरी 2020 में खान व पेट्रोलियम विभाग में प्रमुख सचिव की जिम्मेदारी दे दी। उन्हें पांच महीने बाद ही कृषि विभाग में प्रमुख सचिव की जिम्मेदारी दे दी। अब यूडीएच की जिम्मेदारी दी है।
अजिताभ को कराया मेट्रो का सफर: अजिताभ शर्मा सरकार बनते ही सीएमओ में लगे। एक साल बाद ऊर्जा विभाग के प्रमुख सचिव व डिस्कॉम चेयरमैन की जिम्मेदारी दी। सितंबर 2020 में खान मेंं प्रमुख सचिव लगाया। अब अजिताभ को मेट्रो रेल में सीएमडी बनाया है।
समित का छठवीं बार तबादला: आईएएस समित शर्मा का छठवीं बार तबादला हुआ। पहले मेडिकल एंड हेल्थ में लगाया था। छह महीने बाद उन्हें हटाकर श्रम आयुक्त बनाया फिर जयपुर मेट्रो में सीएमडी लगाया। पांच महीने में ही हटाकर जोधपुर का संभागीय आयुक्त लगा दिया। जोधपुर से भी पांच महीने में ही हटाकर जयपुर के संभागीय आयुक्त की जिम्मेदारी दे दी। अब सामाजिक न्याय व अधिकारिता विभाग का सचिव बनाया है।
हिमांशु गुप्ता : हिमांशु गुप्ता को भरतपुर कलेक्टर लगाया है। चर्चा है कि जिले के मंत्री के समीकरण को देखते हुए उन्हें लगाया है। जबकि मौजूदा कलेक्टर नथमल डिडेल को समीकरण न बैठने के कारण जेडीए में सचिव लगाया गया है।
अक्षय गोदारा : 2017 बैच के आईएएस अक्षय गोदारा को सीधे एडीएम से आयुक्त अजमेर विकास प्राधिकरण के पद पर लगाया है। यह चौंकाना वाला है। क्योंकि इस पद पर थोड़ा अनुभवी आईएएस लगते रहे हैं।
तबादलों में भी सोशल इंजीनियरिंग : तबादला सूची में भी सोशल इंजीनियरिंग की झलक नजर आ रही है। ब्यूरोक्रेसी में इसकी चर्चाएं हो रही हैं। जिले से लेकर प्राइम पोस्टिंग में अफसरों को ध्यान में रखा है। कई अफसरों को नेताओं के जातिगत समीकण को देखते हुए उनके विभागों या जिले में लगाया है। मंत्रियों व विधायकों की शिकायत पर कई जिलों में अफसरों को रवाना किया है।
इन्हें नौ महीने में ही कलेक्टर पद से हटाया : चित्तौड़गढ़ कलेक्टर किशोर कुमार शर्मा, गंगानगर के कलेक्टर महावीर प्रसाद वर्मा को नौ महीने का कार्यकाल होने के बाद ही राज्य सरकार ने फील्ड पोस्टिंग से हटा दिया है। शर्मा को अजमेर में सदस्य राजस्व मंडल तो वर्मा को संयुक्त सचिव न्याय के पद पर लगाया है।
महिला एवं बाल विकास विभाग, देवस्थान विभाग, खेल एवं युवा कल्याण और आयुर्वेद विभाग को अतिरिक्त जिम्मेदारी देकर चलाया जाएगा।
पॉजिटिव- ग्रह स्थिति अनुकूल है। मित्रों का साथ और सहयोग आपकी हिम्मत और हौसले को और अधिक बढ़ाएगा। आप अपनी किसी कमजोरी पर भी काबू पाने में सक्षम रहेंगे। बातचीत के माध्यम से आप अपना काम भी निकलवा लेंगे। ...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.