DJ बंद कराने पहुंची पुलिस टीम से मारपीट, पांच गिरफ्तार:खोहनागोरियान से पकड़े गए; सड़क पर कान पकड़कर माफी मांगते रहे

जयपुर41 मिनट पहले
  • कॉपी लिंक

जयपुर के खोह नागोरियान थाना इलाके में DJ बंद कराने पहुंची पुलिस टीम के साथ मारपीट और अभद्रता करने के मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

.

आरोपियों ने पुलिसकर्मियों के साथ धक्का-मुक्की कर राजकार्य में बाधा पहुंचाई और सरकारी वाहन को भी क्षतिग्रस्त कर दिया था। घटना के बाद से सभी आरोपी फरार थे। पुलिस ने आरोपियों को पकड़कर परेड निकाली। इस दौरान आरोपी लगड़ाकर चलते हुए और कान पकड़कर माफी मांगते हुए दिखे।

पुलिस ने आरोपियों की परेड निकाली। इस दौरान आरोपी कान पकड़कर माफ मांगते रहे।
पुलिस ने आरोपियों की परेड निकाली। इस दौरान आरोपी कान पकड़कर माफ मांगते रहे।

पुलिस टीम से की थी मारपीट

पुलिस के अनुसार- 24 नवंबर की देर रात पुलिस कंट्रोल रूम को खोह नागोरियान इलाके की पाटियों की ढाणी में अवैध रूप से DJ बजने की सूचना मिली थी। इस पर ER-112 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और DJ बंद कराने के लिए कहा।

आरोप है कि वहां मौजूद असामाजिक तत्वों ने ड्यूटी ऑफिसर एसआई और पुलिसकर्मियों के साथ अभद्रता शुरू कर दी। समझाइश के बावजूद आरोपियों ने पुलिस टीम के साथ मारपीट की और सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाई। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। मामले में पुलिस ने एसआई रामफूल की रिपोर्ट पर खोह नागोरियान थाने में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।

ये आरोपी पकड़े गए

आरोपियों की निकाली परेड

थानाधिकारी सुनील गोदारा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कदीर खान (44), शौकीन उर्फ मिश्रा (35), बाबू खान (45), सद्दाम खान (32) और इकराम खान (46) को खोहनागोरियान स्थित आवास से गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद आरोपियों की इलाके में परेड निकाली गई। इस दौरान आरोपी कान पकड़कर अपनी गलती की माफी मांगते नजर आए।

दो वाहन और DJ उपकरण जब्त

पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के डर से फरारी काटने में इस्तेमाल दो वाहन भी जब्त किए हैं। इनमें RJ60CB6175 और RJ45CS6384 नंबर की गाड़ियां शामिल हैं। इसके अलावा घटना के समय बजाए जा रहे DJ उपकरण भी जब्त किए गए हैं।

पुलिस के अनुसार- गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ पहले से भी आपराधिक मामले दर्ज हैं। उनकी संपत्तियों की जांच कर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।


LockIcon
Content blocker

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर

DB QR Code
एप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंDownload android app - Dainik BhaskarDownload ios app - Dainik Bhaskar
पूरी खबर पढ़ें ऐप परप्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें

Rajasthan Latest News

Today Weather Update

Our Group Site Links