• Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Jaipur
  • Leopard Entered The Posh Colony Of Malviya Nagar From The Jungles Of Jhalana In Jaipur, Jumped From One Roof To Another In Houses

जयपुर की पॉश कॉलोनी में 3 घंटे तेंदुए की दहशत:घरों के ऊपर दौड़ता रहा; तीन घंटे तक घर से बाहर नहीं निकले लोग

जयपुरएक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मालवीय नगर में सेक्टर 7 में रेस्क्यू टीम ने तेंदुए को पकड़ने के लिए ट्रेंकुलाइज करने की कोशिश की तो वह मकान से बाहर निकल कर छत पर चला गया। - Dainik Bhaskar
मालवीय नगर में सेक्टर 7 में रेस्क्यू टीम ने तेंदुए को पकड़ने के लिए ट्रेंकुलाइज करने की कोशिश की तो वह मकान से बाहर निकल कर छत पर चला गया।

जयपुर में रविवार को तेंदुआ (लेपर्ड) झालाना के जंगलों से निकल कर मालवीय नगर की पॉश कॉलोनी में घुस गया। करीब तीन घंटे तक लोगों में तेंदुए की दहशत बनी रही। आखिरकार मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने तेंदुए को ट्रेंकुलाइज कर पिंजरे में कैद किया। इससे पहले करीब तीन घंटे तक तेंदुआ कॉलोनी में बने मकानों में एक छत से दूसरी छत पर कूदता फांदता रहा। कॉलोनी के लोग डर के मारे दरवाजा बंद कर घर में बैठे रहे।आसपास के मकानों में ऊंची छतों पर मौजूद कई लोगों ने तेंदुए के फोटो क्लिक किए और वीडियो भी बनाए।

एक मकान की छत से दूसरे मकान की छत पर चढ़ता हुआ तेंदुआ
एक मकान की छत से दूसरे मकान की छत पर चढ़ता हुआ तेंदुआ

मालवीय नगर सेक्टर 7 में मकान नंबर 224 में सुबह 8 बजे तेंदुए के गुर्राने की आवाज आई। यह मकान सूना पड़ा था। आसपास के लोगों ने थोड़ा नजदीक जाकर देखा तो तेंदुए के पंजों के निशान नजर आए। मकान में नीचे बरामदे में बनी वेंटिलेशन वाली खिड़की में तेंदुआ नजर आया। तेंदुए को देख चिल्लाकर वहां से भाग निकले। इसकी सूचना पुलिस को दी।

छत पर चहलकदमी करता हुआ तेंदुआ
छत पर चहलकदमी करता हुआ तेंदुआ

तीन घंटे बाद वन विभाग की टीम ने किया ट्रेंकुलाइज
वन विभाग के रेंजर जनेश्वर चौधरी, डॉ अशोक चौधरी, डीएफओ अजय चित्तौड़ा व सहायक वनपाल सुरेश चौधरी की टीम पिंजरा और जाल लेकर मालवीय नगर पहुंचे। रेस्क्यू टीम ने तेंदुए को पकड़ने के लिए ट्रेंकुलाइज करने की कोशिश की तो वह मकान से बाहर निकल कर छत पर चला गया। वहां एक छत से दूसरी छत पर दौड़ता रहा। आखिरकार करीब 11:30 बजे वन विभाग की टीम ने तेंदुए को ट्रेंकुलाइज कर पकड़ लिया।

खबरें और भी हैं...