दीपावली पर ट्रेनों में लंबी वेटिंग:पुणे, बेंगलुरु, मुंबई की फ्लाइट का टिकट चार गुना तक बढ़ा

जयपुर5 महीने पहलेलेखक: ​​​​​​​शिवांग चतुर्वेदी
  • कॉपी लिंक
फेस्टीवल सीजन में घरेलू यात्रा करने वालों और विदेश से भारत में घूमने आने वालों की संख्या बढ़ी है। - Dainik Bhaskar
फेस्टीवल सीजन में घरेलू यात्रा करने वालों और विदेश से भारत में घूमने आने वालों की संख्या बढ़ी है।

दीपावली पर एयरलाइंस की ‘बंपर लॉटरी’ निकली है। एक ओर लंबी दूरी की लगभग सभी ट्रेनों में सीटें नहीं मिल रही हैं, वहीं विमान कंपनियों ने 4 गुना तक किराया बढ़ा दिया है। बेंगलुरु से जयपुर आने के लिए तो किराया 24 हजार रुपए तक पहुंच चुका है, जबकि आम दिनों में यह किराया 7 से 8 हजार रुपए के बीच ही रहता है। केवल बेंगलुरु ही नहीं, मुंबई, पुणे, चेन्नई, अहमदाबाद, हैदराबाद समेत सभी शहरों से दीपावली पर घर आने के लिए यात्रियों को किराया अधिक देना पड़ रहा है।

हवाई किराए की बढ़ी हुई दरें 20 से 30 अक्टूबर तक जारी रहेंगी। गौरतलब है कि बाहर रह रहे जयपुर के लोगों के साथ-साथ दीवाली पर देश-विदेश से भी लोग यहां पर्व की धूम देखने के लिए आते हैं। दूसरी ओर, दीवाली के बाद लौटने के लिए जयपुर से जाने वाली फ्लाइट्स में 27 से 30 अक्टूबर तक अधिक किराया चुकाना पड़ेगा।

विंटर शेड्यूल 30 से; दिल्ली-मुंबई की फ्लाइट बढ़ेगी, 2 शहरों के लिए नई उड़ान

  • 22 अक्टूबर को मुंबई से जयपुर के लिए इंडिगो का 18333 रुपए और एयर एशिया का 20407 रुपए किराया है, जबकि विस्तारा में 22323 रुपए देना पड़ रहा है।
  • आम दिनों मुंबई से जयपुर आने का किराया 5500 से 6500 रुपए के बीच है।
  • 22 अक्टूबर को बेंगलुरु से जयपुर का न्यूनतम किराया 20599 रुपए, इंडिगो का 20599 से 20717 रुपए और गो फर्स्ट का किराया 24998 रुपए है।
  • आम दिनों में बेंगलुरु से जयपुर का किराया 8 से 9 हजार रुपए लगता है।
  • 22 अक्टूबर को पुणे से जयपुर इंडिगो की एक मात्र फ्लाइट का किराया 22848 रुपए के पास पहुंच गया है।
  • आम दिनों पुणे से आने का किराया 5500 से 6500 रुपए ही है।
  • 22 अक्टूबर को चेन्नई से जयपुर के लिए इंडिगो 24733 रुपए किराया ले रही है।
  • आम दिनों में 8 से 9 हजार रुपए ही किराया वसूल किया जाता है।
  • हैदराबाद से जयपुर के लिए 22 अक्टूबर को एयर एशिया का किराया 14242 से 16132 रुपए पहुंच गया है।
  • इंडिगो एयरलाइंस प्रति यात्री 20910 रुपए वसूल कर रही है, जबकि आम दिनों हैदराबाद से आने का किराया 6-7 हजार है।
  • 22 अक्टूबर को अहमदाबाद से जयपुर के लिए स्पाइसजेट में 11570 से लेकर 20915 रुपए और इंडिगो में 12873 रुपए प्रति यात्री किराया वसूल किया जा रहा है।
  • आम दिनों में अहमदाबाद से आने का किराया 4000 से 4500 रुपए है।
  • दूसरी ओर, विंटर शेड्यूल 30 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। इसमें दिल्ली-मुंबई के लिए फ्लाइट्स बढ़ेंगी। साथ ही एयरलाइंस ने कुछ नए शहरों के लिए फ्लाइट शुरू करने की तैयारी कर रखी है।
खबरें और भी हैं...