ABVP ने भारत की जी-20 अध्यक्षता पर आयोजित किया सेमीनार:महानगर मंत्री ट्विंकल शर्मा बोली- जी-20 की अध्यक्षता मिलना गौरव का विषय

जयपुर5 महीने पहले
  • कॉपी लिंक
भारत जी-20 की अध्यक्षता अंबेडकर जी की आर्थिक नीतियों उभरता भारत पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने सेमिनार का आयोजन किया। - Dainik Bhaskar
भारत जी-20 की अध्यक्षता अंबेडकर जी की आर्थिक नीतियों उभरता भारत पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने सेमिनार का आयोजन किया।

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की और से भारत जी-20 की अध्यक्षता और अंबेडकर की आर्थिक नीतियों उभरता भारत पर सेमिनार का आयोजन किया गया। राजस्थान यूनिवर्सिटी में आयोजित इस सेमिनार में 200 से अधिक छात्रों ने भाग लिया। इसके मुख्य वक्ता पूर्व में प्रशासनिक अधिकारी के. सी. वर्मा रहे। इस दौरान वर्मा ने बताया पिछले एक दशक में मोदी सरकार की ऐसी नीतियां रही है। जिससे भारत की अर्थव्यवस्था ने ऐतिहासिक ऊचाई हासिल की है। बाबा साहब ने अपने समय पर जो एक आर्थिक दिशा भारत की सोची थी। आज हमारा देश उस दिशा में आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि यह भारत के लिए गौरव की बात है कि हमारा देश आज जी-20 की अध्यक्षता कर रहा है।

सेमिनार में 200 से ज्यादा प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।
सेमिनार में 200 से ज्यादा प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।

क्यों की कोरोना महामारी के बाद भारत ही ऐसा देश था। जिसकी अर्थव्यवस्था में काफी तेजी से विकास हुआ है। इसके साथ ही महामारी के बाद में पूरा विश्व भारत को एक समाधान के तौर पर देख रहा है। उन्होंने कहा कि पूरा विश्व भारत की तरफ देख रहा था। जो जी-20 के माध्यम से एक विश्व का ऐसा संगठन बने। जो सारी वैश्विक समस्याओं का समाधान दे। इस दौरान अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जयपुर महानगर की महानगर मंत्री ट्विंकल शर्मा ने बताया भारत के पड़ोसी देश श्रीलंका, पाकिस्तान, रूस और यूक्रेन आर्थिक और वैश्विक समस्याओं से गुजर रहे हैं। जिसका समाधान इस जी-20 की बैठक से मिलेगा। पूरी दुनिया को इसकी उम्मीद है। ऐसे में भारत को जी-20 के अध्यक्षता मिलना हम सब देशवाशियों के लिए गौरव की बात है। बता दें कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद राजस्थान विश्वविद्यालय इकाई के सेमिनार में विश्वविद्यालय के के छात्रों के साथ-साथ जयपुर के 9 अन्य महाविद्यालयों के छात्रों ने भाग लिया इसमें सभी को प्रमाण पत्र भी दिया गया।