जयपुर के स्वप्निल जैन के शो को मिला अवॉर्ड:इंस्टा मिलियनेयर को मोस्ट पॉपुलर शो ऑफ द ईयर का अवॉर्ड, स्वप्निल ने लिखा है शो

जयपुर4 महीने पहले
  • कॉपी लिंक
इंडिया ऑडियो समिट एंड अवॉर्ड्स 2023 में पॉकेट एम एम के शो इंस्टा मिलियनेयर को मोस्ट पॉपुलर शो ऑफ द ईयर का अवॉर्ड मिला है। - Dainik Bhaskar
इंडिया ऑडियो समिट एंड अवॉर्ड्स 2023 में पॉकेट एम एम के शो इंस्टा मिलियनेयर को मोस्ट पॉपुलर शो ऑफ द ईयर का अवॉर्ड मिला है।

इंडिया ऑडियो समिट एंड अवॉर्ड्स 2023 में पॉकेट एम एम के शो इंस्टा मिलियनेयर को मोस्ट पॉपुलर शो ऑफ द ईयर का अवॉर्ड मिला है। इस शो को जयपुर के स्वप्निल जैन ने लिखा है। शो की कहानी एक गरीब लड़के के रातोंरात अमीर हो जाने के इर्द—गिर्द घूमती है। पैसे के पीछे पागल इस दुनिया में कैसे पैसा होते हुए नायक संयम बनाए रखता है और हर किसी की अपने अनूठे अंदाज में मदद करता है। इस शो को पॉकेट एफ एम के ऐप पर अभी तक 15 करोड़ से ज्यादा लोग सुन चुके है।

इस शो को पॉकेट एफ एम के ऐप पर अभी तक 15 करोड़ से ज्यादा लोग सुन चुके है।
इस शो को पॉकेट एफ एम के ऐप पर अभी तक 15 करोड़ से ज्यादा लोग सुन चुके है।

पॉकेट एफएम ऐप अपने तरह का एक ऑडियो ओटीटी प्लेटफॉर्म है, जहां हर कोई बहुत सारी कहानियां सुन सकता है। दस लाख घंटे से ज्यादा की कहानियां पॉकेट एफएम ऐप के पास उपलब्ध है, इसके अलावा यहां सेल्फ हेल्प बुक, बॉयोग्राफी और क्लासिक्स भी सुनने को मिलते है।

शो के लेखक स्वप्निल ने अपने लेखन की शुरुआत जयपुर रंगमंच से ही की थी। फिलहाल वे पॉकेट एफएम के साथ जुड़े हुए है।
शो के लेखक स्वप्निल ने अपने लेखन की शुरुआत जयपुर रंगमंच से ही की थी। फिलहाल वे पॉकेट एफएम के साथ जुड़े हुए है।

शो के लेखक स्वप्निल ने अपने लेखन की शुरुआत जयपुर रंगमंच से ही की थी। फिलहाल वे पॉकेट एफएम के साथ जुड़े हुए है। स्वप्निल के अलावा सवाई माधोपुर के लेखक और वॉइस ओवर आर्टिस्ट महेश शर्मा को भी बेस्ट नैरेटर का अवॉर्ड मिला है। यह अवॉर्ड उन्हें उनके शो चाणक्य के लिए मिला है, जो पॉकेट एफएम पर अवेलेबल है। इसके अलावा युवा पत्रकार सौरभ द्विवेदी, मशहूर आरजे और एक्टर मंत्रा और कॉमेडियन सायरस को भी अलग-2 अवॉर्ड्स से नवाजा गया।

खबरें और भी हैं...