राजस्थान BJP के नए अध्यक्ष का डांस VIDEO?:पद संभालते ही सोशल मीडिया में छाया; जानें- क्या है सच्चाई

जयपुर2 महीने पहले
  • कॉपी लिंक

राजस्थान में समेत देशभर में एक डांस का वीडियो शेयर किया जा रहा है। एक बुजुर्ग से व्यक्ति पंजाबी सॉन्ग यार मेरा तितलियां वरगा' पर डांस कर रहे हैं। हालांकि वीडियो में नया कुछ नहीं है, लेकिन बस इसे बीजेपी नेता का बता कर लोग शेयर कर रहे हैं।

सोशल मीडिया पर लोगों ने डांस का वीडियो शेयर करते हुए बताया कि ये डांस कर रहे बीजेपी के नए प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी हैं। दावा इसलिए किया गया क्योंकि उनकी थोड़ी-बहुत शक्ल इनसे मिलती भी है।

लेकिन, जब ये वीडियो भास्कर टीम तक पहुंचा और इसकी पड़ताल की तो मामला कुछ और ही निकला। दरअसल, सोशल मीडिया पर यूजर्स जिसे बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी बात रहे थे, वे उत्तर प्रदेश के बागपत में रहने वाले सरकारी टीचर अजय शर्मा निकले। वह एक शादी में डांस कर रहे थे।

टि्वटर, फेसबुक, इंस्टाग्राम के साथ वॉट्सऐप पर डांसिंग वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है‌।
टि्वटर, फेसबुक, इंस्टाग्राम के साथ वॉट्सऐप पर डांसिंग वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है‌।

अजय शर्मा बोले: भतीजे की शादी का वीडियो था, लोगों ने शेयर कर दिया
वीडियो सामने आने के बाद दैनिक भास्कर ने उत्तर प्रदेश के बागपत के धनौरा सिल्वर नगर के रहने वाले अजय शर्मा से बातचीत की और इस वीडियो की हकीकत जानी।

उन्होंने बताया- पिछले साल दिसंबर में जनपद गांव में भतीजे की शादी थी। परिवार के लोगों ने इस दौरान डांस करने को कहा तो मैं भी राजी हो गया और उन्होंने उस समय ट्रेंड में चल रहे इस पंजाबी सॉन्ग को प्ले कर दिया। मेरे मूव्स देख वहां मौजूद लोगों ने वीडियो बना लिया।

ये अजय शर्मा हैं, जिनका दिसंबर 2022 में भतीजे की शादी में किसी ने डांस का वीडियो बना लिया था और इसे सोशल मीडिया पर शेयर किया था।
ये अजय शर्मा हैं, जिनका दिसंबर 2022 में भतीजे की शादी में किसी ने डांस का वीडियो बना लिया था और इसे सोशल मीडिया पर शेयर किया था।

अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर अलग-अलग नाम से शेयर किया जा रहा है, जबकि हकीकत में ये वीडियो मेरा है। उन्होंने बताया कि मुझे डांस का शौक है। जब ये वीडियो शेयर किया गया तो मोहल्ले के लोग मुझे डांसिंग अंकल के नाम से बुलाने लगे।

सोशल मीडिया पर इस डांस वीडियो को लेकर अलग-अलग तरह के रिएक्शन आ रहे हैं। कुछ लोग इसे बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रप्रकाश जोशी का डांस वीडियो मान रहे हैं। कुछ इसे कोरी अफवाह बता रहे हैं।
सोशल मीडिया पर इस डांस वीडियो को लेकर अलग-अलग तरह के रिएक्शन आ रहे हैं। कुछ लोग इसे बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रप्रकाश जोशी का डांस वीडियो मान रहे हैं। कुछ इसे कोरी अफवाह बता रहे हैं।

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बोले: सोशल मीडिया पर कुछ भी शेयर कर देते है, वीडियो में मैं नहीं

दरअसल, भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने 27 मार्च को जयपुर बीजेपी प्रदेश मुख्यालय में अध्यक्ष पद का पदभार संभाला था। इसके बाद से ही सोशल मीडिया पर डांस का ये वीडियो जमकर शेयर किया गया।

सोशल मीडिया पर यूजर्स ने इसे प्रदेश अध्यक्ष जोशी का वीडियो बताया। इसकी हकीकत सामने आने के बाद टीम ने उनसे भी बात की। वह बोले- 'सोशल मीडिया पर कुछ भी किसी के भी नाम से वायरल किया जा सकता है। लेकिन, उसकी सत्यता जानना काफी जरूरी होता है। जो डांस वीडियो शेयर किया जा रहा है, उसमें मैं नहीं हूं।'

अजय कुमार शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर उनके अलग-अलग गानों पर डांस किए गए वीडियो भी शेयर किए हुए हैं। इसके बाद सोशल मीडिया पर डांसिंग अंकल के नाम से भी पहचाना जाता है।
अजय कुमार शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर उनके अलग-अलग गानों पर डांस किए गए वीडियो भी शेयर किए हुए हैं। इसके बाद सोशल मीडिया पर डांसिंग अंकल के नाम से भी पहचाना जाता है।

कांग्रेस के दिग्गज नेता को चुनाव हराया
सीपी जोशी चित्तौड़गढ़ से दो बार लोकसभा पहुंचे हैं। वह पहले 2014 में फिर 2019 में इस सीट से चुनाव जीते। 2014 के आम चुनाव में उन्होंने कांग्रेसी की सीनियर नेता गिरिजा व्यास को हराया था। जोशी भाजपा के यूथ विंग, भाजयुमो के स्टेट प्रेसिडेंट रहे हैं। वह बीजेपी राजस्थान के 15वें अध्यक्ष और 7वें ब्राह्मण अध्यक्ष बने हैं।

ये खबर भी पढ़ें...

वेदांता के मालिक के नाम होगा तीसरा सबसे बड़ा स्टेडियम:RCA को दिए 300 करोड़ रुपए, नाम होगा- 'अनिल अग्रवाल क्रिकेट स्टेडियम'

जयपुर में बनने वाले दुनिया के तीसरे सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम के निर्माण के लिए लिए वेदांता ग्रुप ने राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन को 300 करोड़ रुपए दिए हैं।

इसके बाद अब जयपुर में बनने वाले स्टेडियम का नाम अनिल अग्रवाल क्रिकेट स्टेडियम रखा जाएगा।

गुरुवार को वेदांता ग्रुप और राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन के बीच स्टेडियम निर्माण को लेकर MOU साइन हुआ। इसके तहत स्टेडियम के फर्स्ट फेज का निर्माण किया जाएगा। (यहां पढ़ें पूरी खबर)