अल्बर्ट हॉल पर हुआ ABVP का खुला अधिवेशन:राष्ट्रीय मंत्री हुश्यार मीणा बोले- इतिहास में महापुरुषों को नहीं मिला उचित स्थान

जयपुर4 महीने पहले

जयपुर में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के 68वें राष्ट्रीय अधिवेशन के दूसरे दिन जयपुर में लघु भारत शोभायात्रा निकाली गई। शहर के अग्रवाल कॉलेज से शुरू होकर शोभा यात्रा चारदीवारी के प्रमुख बाजारों में होती हुई अल्बर्ट हॉल पहुंची। जहां देशभर से पहुंचे ABVP कार्यकर्ताओं के लिए खुला अधिवेशन आयोजित किया गया। जिसमें ABVP के राष्ट्रीय पदाधिकारियों ने भाषण दिया।

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की शोभायात्रा अग्रवाल कॉलेज से शुरू होकर शहर के प्रमुख बाजारों में होती हुई अल्बर्ट हॉल पहुंची।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की शोभायात्रा अग्रवाल कॉलेज से शुरू होकर शहर के प्रमुख बाजारों में होती हुई अल्बर्ट हॉल पहुंची।

अल्बर्ट हॉल पर आयोजित अधिवेशन के दौरान एबीवीपी के राष्ट्रीय मंत्री हुश्यार मीणा ने कहा कि आज तक सरकारों ने देश के वीर पुरुषों के साथ भेदभाव किया है। आज भी कई ऐसे महापुरुष और वीर योद्धा है। देश के इतिहास में जगह नहीं मिल सकी है। देशभर के अनेक राज्यों में ऐसे महापुरुष हुए जिनके राष्ट्र के प्रति योगदान का उचित मूल्यांकन होना शेष है। भारत में जनजाति वर्ग ने प्रकृतिपूजक के रूप पूरे विश्व को सस्टेनेबिलिटी का संदेश दिया है। कई बार जनजाति वर्ग को उनकी मान्यताओं और परम्पराओं को लेकर टारगेट किया जाता है, जो पूरी तरह ग़लत है। जबकि उन लोगों ने देश की आजादी और देश के गौरव के लिए अपने प्राणों की आहुति दे दी।

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की शोभायात्रा के दौरान शहर के जौहरी बाजार में जाम के हालात पैदा हो गए। इस दौरान पुलिस पुलिस की टीम कड़ी मशक्कत करती नजर आई।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की शोभायात्रा के दौरान शहर के जौहरी बाजार में जाम के हालात पैदा हो गए। इस दौरान पुलिस पुलिस की टीम कड़ी मशक्कत करती नजर आई।

इस दौरान एबीवीपी के प्रांत मंत्री शौर्य जैमन ने राजस्थान सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राजस्थान सरकार की वजह से प्रदेश की युवा हर दिन परेशान हो रहे हैं। राजस्थान में बेरोजगारी ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। भ्रष्टाचार और पेपर लीक की वजह से युवा आत्महत्या करने को मजबूर है। जबकि प्रदेश की गूंगी बहरी कांग्रेस सरकार सिर्फ अपना राज बचाने में जुटी हुई है। लेकिन कांग्रेस सरकार की यह तानाशाही ज्यादा लंबे वक्त तक नहीं चलेगी। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद सड़क से लेकर सदन तक कांग्रेस का विरोध करेगी। जब तक सरकार युवाओं के हक में फैसला नहीं ले लेती हमारा संघर्ष जारी रहेगा।

अल्बर्ट हॉल पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का खुला अधिवेशन रखा गया। जहां राष्ट्रीय पदाधिकारियों ने देश भर से आए कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।
अल्बर्ट हॉल पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का खुला अधिवेशन रखा गया। जहां राष्ट्रीय पदाधिकारियों ने देश भर से आए कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।

केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान देंगे केलकर युवा पुरस्कार
27 नवंबर को प्रतिष्ठित प्राध्यापक यशवंत राव केलकर युवा पुरस्कार समारोह में सुबह 11.15 बजे केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता- उद्योगपति और समाजसेवी रतन शर्मा करेंगे। इस दौरान केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान महाराष्ट्र के बुलढ़ाणा के युवा समाज सेवी नंदकुमार पालवे को पुरस्कार देकर सम्मानित करेंगे।
वहीं इससे पहले उद्घाटन सत्र में स्वामी रामदेव, विद्यार्थी परिषद के नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ राजशरण शाही, राष्ट्रीय महामंत्री याज्ञवल्क्य शुक्ल, राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री प्रफुल्ल आकांत मौजूद रहे थे।

अधिवेशन के दौरान एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने राजस्थान की कांग्रेस सरकार पर भी जमकर निशाना साधा।
अधिवेशन के दौरान एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने राजस्थान की कांग्रेस सरकार पर भी जमकर निशाना साधा।

इस दौरान ABVP के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ राजशरण शाही, राष्ट्रीय महामंत्री याज्ञवल्क्य शुक्ल, राष्ट्रीय मंत्री हुश्यार मीणा, राष्ट्रीय मंत्री गजेन्द्र तोमर, थिंक इंडिया संयोजक प्रतीक सुथार, ABVP जयपुर प्रांत के मंत्री शौर्य जैमन, कुमारी गौरी दुबे, विराज विश्वास, प्रेमाश्री के साथ ही बड़ी संख्या में देशभर से पहुंचे ABVP कार्यकर्ताओं मौजूद रहे।