जयपुर में पड़ोसी युवक ने 8 साल की बच्ची से छेड़छाड़ की। घर के बाहर खेलते समय आरोपी उसे उठा ले गया। छेड़छाड़ करने पर बच्ची के रोने पर छोड़कर भाग निकला। पुलिस ने पीड़िता के पिता की शिकायत पर छेड़छाड़ और पॉक्सो एक्ट में मामला दर्ज किया। पुलिस ने शुक्रवार देर रात आरोपी पड़ोसी को गिरफ्तार किया है।
एसएचओ भजन लाल ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी गोवर्धन (35) कपिल विहार प्रताप नगर का रहने वाला है। वह मजदूरी का काम करता है। शराब पीने का आदी है। शुक्रवार रात करीब 8 बजे वह शराब पीकर घर लौट रहा था। इसी दौरान कॉलोनी में कुछ बच्चे घर के बाहर खेलते हुए उसे दिखे। घर के बाहर खेल रही 8 साल की बच्ची को आरोपी गोवर्धन ने पकड़ लिया। छेड़छाड़ करने के साथ उसे जबरन अपने साथ ले जाने लगा। यह देखकर साथी बच्चे दौड़कर बच्ची के घर पहुंचे।
बच्ची के मम्मी-पापा को बताया कि अकंल बच्ची को ले गए। बच्ची को ढूंढने के लिए परिजन भागे। कॉलोनी में तलाशते समय बच्ची रोते हुए सामने से आते दिखाई दी। बच्ची से पूछने पर उसने बताया कि अकंल ने उसके साथ छेड़छाड़ की। रोने पर छोड़कर भाग गए। पीड़िता को लेकर गुस्साएं परिजनों ने थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया। पुलिस ने देर रात दबिश देकर आरोपी गोवर्धन को पकड़ लिया।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.