ग्रेटर नगर निगम में पार्षदों के अंदरूनी असंतोष और महापौर की सीट के लिए चल रही रस्साकशी के बाद भाजपा में हलचल बढ़ गई है। भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां के जन्मदिन पर होने वाले प्रोग्राम को लेकर गुरुवार को शहर के पदाधिकारियों के साथ ही ग्रेटर व हेरिटेज नगर निगम के पार्षदों की मीटिंग भी हुई। ग्रेटर नगर निगम के पार्षदों की मीटिंग में काम नहीं होने के मुद्दा उठा। इस पर 25 अक्टूबर के बाद ही इसको लेकर विचार-विमर्श की बात हुई।
हालांकि पार्षदों की एक घंटे चली मीटिंग के बाद शहर भाजपा अध्यक्ष राघव शर्मा उपमहापौर कर्णावट व पार्षद सुखप्रीत बंसल सहित अन्य के साथ भी एक घंटे बात की। बताया जा रहा है कि ग्रेटर नगर निगम का महापौर बनने के लिए सुखप्रीत बंसल, रश्मि सैनी, संजू चौधरी, भारती लख्यानी की ओर से दावेदारी आ रही है। सरकार ने मौजूदा महापौर शील धाभाई का कार्यकाल 6 दिसंबर तक निर्धारित कर रखा है।
हालांकि इसके बाद भी कार्यकाल बढ़ाया जा सकेगा। लेकिन कुछ पार्षद दूसरे को महापौर बनाने की अंदरूनी लॉबिंग कर रहे है। मीटिंग में शहर भाजपा अध्यक्ष महामंत्री कृष्ण मोहन शर्मा, महापौर शील धाभाई, उप महापौर पुनीत कर्णावत, शहर महामंत्री तेज सिंह, कुलवंत सिंह, उपाध्यक्ष अजय पारीक, मंत्री केदार अग्रवाल के साथ शहर के मोर्चों के पदाधिकारी मौजूद रहे।
महापौर को लेकर चर्चा 25 अक्टूबर के बाद : शर्मा
शहर अध्यक्ष राघव शर्मा का कहना है कि बैठक में महापौर को लेकर कोई चर्चा नहीं हुई। सब को कह दिया कि 25 अक्टूबर के बाद ही बात होगी। कुछ पार्षदों ने ग्रेटर निगम के कमिश्नर व विकास कार्य नहीं होने के मसले पर बात कही थी।
इन मुद्दों पर हुई थी बैठक :
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.