जयपुर में एक युवक की हरकतों के कारण महिलाएं खौफ में जी रही हैं। युवक राह चलती महिलाओं से छेड़छाड़ करता है। उनका हाथ पकड़ लेता है। गलत हरकत करता है। आरोपी की पहचान रवि गुप्ता के रूप में हुई है। जो जो शिप्रा पथ मानसरोवर का रहने रहने वाला है। इसे मुहाना थाना क्षेत्र में महिला से छेड़छाड़ करते हुए पकड़ा गया। फिलहाल युवक के खिलाफ किसी ने रिपोर्ट नहीं की है। इसलिए शांतिभंग में केस दर्ज किया गया है। वहीं, पुलिस मानसरोवर और शिप्रा पथ थाना क्षेत्र में छेड़छाड़ करने वाले जिस युवक को ढूंढ रही थी। वो अभी तक नहीं मिला है।
दरअसल, मानसरोवर और शिप्रा पथ थाने में छेड़छाड़ की कुछ शिकायतें आई थीं। इस पर पुलिस की टीम इस युवक की सर्च कर रही थी। लेकिन युवक नहीं मिला। सर्च का दायरा बढ़ाया गया। इस दौरान मुहाना में एक अन्य युवक महिला से छेड़छाड़ करता दिखा। स्कूटी के नंबर के आधार पर पुलिस रवि गुप्ता तक पहुंची। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपना गुनाह कबूल किया। लेकिन किसी की शिकायत नहीं होने पर पुलिस ने उसे शांतिभंग में गिरफ्तार किया। अगर महिला ने इस युवक के खिलाफ शिकायत दी तो इस पर केस दर्ज होगा।
छेड़छाड़ होने पर भी नहीं देते पुलिस को शिकायत
पुलिस को सोर्स से जानकारी मिली थी कि मानसरोवर और शिप्रापथ में एक युवक है। जो महिलाओं के साथ आए दिन छेड़छाड़ कर भाग जाता हैं। कई बार महिलाओं के विरोध भी किया। लेकिन आरोपी मौके से भाग छूटता है। कोई शिकायत देने के लिए थाने नहीं पहुंचा। इस पर डीएसटी की टीम ने यह टास्क अपने हाथों में लेते हुए दोनों थाना इलाकों में बदमाश को सर्च करना शुरू किया। पुलिस को इन दोनों थाना क्षेत्र से कोई जानकारी नहीं मिली। पुलिस को जानकारी मिली थी की मुहाना इलाके में कुछ ऐसी ही वारदात हुई हैं। इस पर पुलिस ने सीसीटीवी की मदद से मिली फुटेज के आधार पर बदमाश को पकड़ा। पूछताछ में आरोपी ने कई महिलाओं के साथ इस तरह की हरकत करना कबूला है।
जिसे सर्च कर रहे थे वह अभी भी नहीं मिला
डीएसटी की टीम जिस युवक को दो थाना इलाकों में सर्च कर रही थी। वह युवक अभी भी पुलिस की गिरफ्त में नहीं आया है। हैरानी की बात यह है कि बदमाश की हरकतों को लेकर महिलाएं शिकायत नहीं दे रही हैं। शिकायत नहीं होने से बदमाश के हौंसले दिनों दिन बढते जा रहे हैं। वह हर दिन कई महिलाओं के साथ यह हरकत कर रहा हैं।
पुलिस ने जारी कर रखे हैं हेल्प लाइन नंबर
जयपुर कमिश्नरेट पुलिस ने इस तरह की घटनाओं को लेकर हेल्प लाइन नम्बर बना रखा हैं। जिस नम्बर पर आप को केवल फोन पर बदमाश की जानकारी देनी हैं। आप को अपना नाम और पता पुलिस को बताने की जरूरत नहीं हैं। आप की शिकायत मिलने पर पुलिस टीम बदमाश पर काम करने लगेगी।
एडिशनल डीसीपी सुनीता मीणा ने बताया कि महिलाओं को परेशान होनी की कोई जरूरत नहीं है। घटना होने के बाद वह क्राइम सीन की पूरी जानकारी,आरोपी के वाहन और पहचान की जानकारी पुलिस के साथ साझा करें। पुलिस जल्द ही ऐसे मनचलों को पकड़ेगी। इस के लिए विशेष टीमें जयपुर कमिश्नरेट में बनाई भी गई हैं। आज अगर इन बदमाशों की इस हरकत पर पुलिस या आप ने एक्शन नहीं लिया तो कल यह और बड़ी हिम्मत कर सकते हैं। इस लिए शिकायत करें चुप न बैठें।
इन नंबर पर कर सकते हैं शिकायत
छेड़छाड़ की शिकायत 7300363636 या फिर 8764868200 पर की जा सकती है। शिकायत करने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा।
ये भी पढ़ें
ठेहट को गोलियों से भून पहाड़ी पर छिपे थे हत्यारे:मंदिर के पुजारी से बोले- शादी में आए थे, जानवरों का डर, रात यहीं रुकेंगे
कुख्यात गैंगस्टर राजू ठेहट को सरेआम गोलियों से भूनकर हत्यारे झुंझुनूं में पहाड़ी पर बने एक मंदिर में जा छुपे थे। मर्डर के बाद बदमाश झुंझुनूं की तरफ भागे थे। हरियाणा बॉर्डर पर आने के बाद पांचों बदमाश अलग हो गए। (पूरी खबर पढ़ें)
Copyright © 2023-24 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.