मोहन भागवत बोले- अंग्रेज चले गए, अब मन बड़ा करें:गोविंदसिंह डोटासरा ने कहा- 2014 के बाद देश में डर का माहौल

जयपुर4 महीने पहले
  • कॉपी लिंक

गणतंत्र दिवस के मौके पर कांग्रेस और बीजेपी की ओर से जयपुर की बड़ी चौपड़ पर ध्वजारोहण किया गया। इस दौरान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने केंद्र की मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा। डोटासरा ने कहा कि आजादी की लड़ाई में कांग्रेस का बड़ा योगदान है। लेकिन 2014 में बनी बीजेपी सरकार की वजह से संवैधानिक संस्थाओं पर खतरा मंडरा रहा है। भाई को भाई से लड़ा कर देश में डर का माहौल पैदा कर दिया गया है। देशभर में महंगाई चरम पर पहुंच गई है। आम लोगों से बोलने की आजादी को छीना जा रहा है। जिसे हम सबको मिलकर रोकना होगा। वहीं, मोहन भागवत बोले- अंग्रेज भी चले गए हैं। अब हमको भी अपने मन को विशाल करना होगा और उन सभी बेड़ियों को तोड़ना होगा। जो हमको बार-बार पीछे खींचती हैं।

बड़ी चौपड़ पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने ध्वजारोहण किया।
बड़ी चौपड़ पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने ध्वजारोहण किया।

उन्होंने कहा कि सीबीआई, ईडी और इनकम टैक्स का केंद्र सरकार गलत इस्तेमाल कर रही है। केंद्र के नेता झूठ पर झूठ बोलकर जनता को गुमराह कर रहे हैं। केंद्र सरकार द्वारा देश के आम लोगों को एक-दूसरे से दूर किया जा रहा है। जिसे रोकने के लिए राहुल गांधी देश भर में भारत जोड़ो यात्रा निकाल रहे हैं। ताकि आम जनता के मन में फैले डर को खत्म किया जा सके।

बड़ी चौपड़ पर नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया, सतीश पूनिया ने किया ध्वजारोहण।
बड़ी चौपड़ पर नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया, सतीश पूनिया ने किया ध्वजारोहण।

कांग्रेस को जनता ने कोने में घुसेड़ दिया - कटारिया
राजस्थान विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया ने कहा कि गणतंत्र दिवस के पवित्र अवसर पर भी कांग्रेसी नेता राजनीति खेल और तमाशा करने से बाज नहीं आ रहे। उन्होंने देश में 60 साल राज किया। इस दौरान उन्होंने जनता को जो भी कुछ दिया है। जनता अच्छे से जानती है। उनके कर्मों से नाराज होकर ही देश की जनता ने कांग्रेस को एक कोने में घुसेड़ दिया है। फिर भी उन लोगों का अभिमान नहीं जा रहा है। इसलिए मैं बस यही कहना चाहूंगा कि पहले देश के बारे में सोचो। खुद के और पार्टी के बारे में बाद में सोचना।

राहुल के नाना ने भारत तोड़ा - पूनिया
बड़ी चौपड़ पर ध्वजारोहण के बाद बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया ने कहा कि राहुल गांधी के नाना ही थे। जिन्होंने भारत तोड़ने का काम किया है। जिन्ना और नेहरू की महत्वकांक्षी ने भारत और पाकिस्तान के दो टुकड़े किए। अब कांग्रेस पार्टी के नेता भारत जोड़ो की सियासी जुमले के साथ देश में निकले है। लेकिन भारत तो पहले से जुड़ा हुआ था। पूनिया ने कहा कि राजस्थान कांग्रेस हाथ से हाथ जोड़ो अभियान चला रही है। लेकिन असलियत में उन्होंने राजस्थान की जनता की कमर तोड़ो और बाद में हाथ जोड़ो अभियान चला रखा है।

RSS प्रमुख मोहन भागवत ने केशव विद्यापीठ जामडोली में ध्वजारोहण किया।
RSS प्रमुख मोहन भागवत ने केशव विद्यापीठ जामडोली में ध्वजारोहण किया।

जामडोली में भगवत ने फहराया तिरंगा
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत ने जयपुर के केशव विद्यापीठ में तिरंगा फहराया। इस दौरान उन्होंने कहा कि हमारा देश ज्ञान की परंपरा से समृद्ध है। वह शख्स सभी को अपना मानता है, जो सच्चे मन से आगे बढ़ता है। उन्होंने कहा कि हमारे तिरंगे में हर रंग का विशेष महत्व है। तिरंगे का सफेद रंग पवित्रता का प्रतीक है। हरा रंग लक्ष्मी और समृद्धि का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि अक्सर देखने में आता है कि जिस देश में स्वतंत्रता होती है। वहां समानता नहीं होती। इसलिए हमें आपस में भाईचारा बढ़ाना होगा। एक होना होगा। इसके बाद ही हम वास्तविकता में स्वतंत्र होंगे और समानता भी होगी। इस दौरान बड़ी संख्या में RSS के कार्यकर्त्ता भी मौजूद रहे।

मोहन भागवत ने अम्बेडकर को भी याद किया और कहा कि हर गणतंत्र दिवस पर अम्बेडकर के उस संदेश को भी जरूर पढ़ना चाहिए। जिसमें उन्होंने लिखा था कि अब कोई बंदिश नहीं है। अंग्रेज भी चले गए हैं। अब हमको भी अपने मन को विशाल करना होगा और उन सभी बेड़ियों को तोड़ना होगा। जो हमको बार-बार पीछे खींचती हैं।

जयपुर नगर निगम ग्रेटर में महापौर सौम्या गुर्जर ने किया ध्वजारोहण।
जयपुर नगर निगम ग्रेटर में महापौर सौम्या गुर्जर ने किया ध्वजारोहण।

सफाई कर्मचारियों के बच्चे होंगे सम्मानित

जयपुर नगर निगम ग्रेटर में गणतंत्र दिवस पर आज महापौर डॉ.सौम्या गुर्जर ने ध्वजारोहण किया। इस मौके पर उन्होंने सफाई कर्मचारियों के बच्चों के लिए अहम घोषणा की। उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि जिन स्वच्छता सैनिक (नगर निगम के सफाई कर्मचारी) के बच्चे 10वी. क्लास में 90 फीसदी से अधिक अंक लाएंगे, उनको नगर निगम ग्रेटर की ओर से सम्मानित किया जाएगा।

जिला कलेक्ट्रेट जयपुर में आज गणतंत्र दिवस समारोह आयोजित हुआ। इसमें कलेक्टर प्रकाश राजपुरोहित और संभागीय आयुक्त अंतर सिंह नेहरा ने ध्वजारोहण किया। इस मौके पर कलेक्टर ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले कलेक्ट्रेट के 35 कर्मचारियों और पद्मश्री लक्ष्मण सिंह को सम्मानित किया।
जिला कलेक्ट्रेट जयपुर में आज गणतंत्र दिवस समारोह आयोजित हुआ। इसमें कलेक्टर प्रकाश राजपुरोहित और संभागीय आयुक्त अंतर सिंह नेहरा ने ध्वजारोहण किया। इस मौके पर कलेक्टर ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले कलेक्ट्रेट के 35 कर्मचारियों और पद्मश्री लक्ष्मण सिंह को सम्मानित किया।
रोडवेज मुख्यालय में चेयरमैन आनंद कुमार ने किया ध्वजारोहण।
रोडवेज मुख्यालय में चेयरमैन आनंद कुमार ने किया ध्वजारोहण।

रोडवेज मुख्यालय पर चेयरमैन ने किया ध्वजारोहण

जयपुर में आज राजस्थान रोडवेज मुख्यालय पर प्रमुख शासन सचिव परिवहन एवं राजस्थान रोडवेज के चेयरमैन आनन्द कुमार ने ध्वजारोहण किया गया। इस अवसर पर रोडवेज के एमडी नथमल डिडेल, कार्यकारी निदेशक (यातायात/प्रशासन) संजीव कुमार पांडेय, वित्तीय सलाहकार रामगोपाल पारीक, कार्यकारी निदेशक (यांत्रिक) रवि सोनी, कार्यकारी निदेशक (विधि) विजय कुमार जैन व अन्य अधिकारीगण मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...