पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
पेट्राेल-डीजल अब तक की सबसे ऊंची कीमत पर पहुंच गए गए हैं। शनिवार को जयपुर में डीजल और पेट्रोल दोनों 27-27 पैसे महंगे हुए। नए साल में दाम बढ़ने का यह 8वां मौका है। अब यहां पेट्रोल पहली बार 93 रुपए के पार जाकर 93.22 रु. लीटर हो गया। वहीं डीजल भी पहली बार 85.28 रुपए प्रति लीटर पहुंच गया। वहीं गंगानगर में पेट्रोल की कीमत 97.50 रुपए प्रति लीटर पहुंच गया।
यह देश में सबसे अधिक है। डीजल की कीमत भी 87.39 रु. लीटर पर पहुंच गई। केंद्र ने मई 2020 में पेट्रोल और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी क्रमश: 10 और 13 रु. प्रति लीटर बढ़ा दी थी, जो अब भी जारी है। राज्य सरकारें वैट अलग से लगाती हैं।
दिसंबर 2019
कच्चा तेल : 4745 रु. बैरल
पेट्रोल 75 रुपए लीटर
अप्रैल-मई 2020
कच्चा तेल : 1,539 रु. बैरल
पेट्रोल 72 रुपए लीटर
पेट्राेल की कीमतें रिकॉर्ड बना रहीं।
मई से अब तक पेट्रोल 16 रु. लीटर और डीजल 15 रु. लीटर महंगा हुआ, ड्यूटी बढ़ाई तो कहा- असर आम आदमी पर नहीं होगा
6 मई 2020 को पेट्रोल-डीजल पर उत्पाद शुल्क (एक्साइज ड्यूटी) बढ़ा था। इस बढ़ोतरी के बाद पेट्रोल के दाम 76.86 रुपए थे। तब कहा गया था बढ़ोत्तरी का असर आम आदमी पर नहीं होगा। लेकिन पेट्रोल के दाम तब से 16.80 रु. लीटर तक बढ़ चुके हैं, टैक्स में भी कटौती नहीं हुई है। वहीं डीजल भी तब 69.80 रु. लीटर था। अब यह 15.48 रु. लीटर बढ़कर 85.28 रु. लीटर पहुंच चुका है। आगे भी कच्चे तेल के दाम नहीं घटेंगे। इसलिए दाम नहीं घटेंगे। दुनिया में टीकाकरण और आर्थिक गतिविधियां बढ़ रही हैं।
सितंबर में बिहार में चुनाव थे, तब दाम स्थिर
कच्चे तेल के दाम 3,010.80 रु. बैरल से 3,077.23 रु. बैरल हो गए। पर पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर रहे। 25 सितंबर को चुनाव आयोग ने बिहार चुनाव की घोषणा की थी। 10 नवंबर को नतीजे आए। 20 नवंबर को भाव फिर बढ़ने लगे।
पॉजिटिव- आज आप बहुत ही शांतिपूर्ण तरीके से अपने काम संपन्न करने में सक्षम रहेंगे। सभी का सहयोग रहेगा। सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी। घर के बड़े बुजुर्गों का मार्गदर्शन आपके लिए सुकून दायक रहेगा। न...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.