राजस्थान में अब मानसून की एंट्री बस चंद घंटों की बात है। तेज गर्मी और उमस से परेशान लोगों के लिए यह राहतभरी खबर है। दक्षिण राजस्थान के उदयपुर और कोटा संभाग के उदयपुर, सिरोही, बांसवाड़ा, डूंगरपुर, झालावाड़, चित्तौड़गढ़ जिलों में मंगलवार दोपहर बाद बारिश शुरू भी हो गई। मौसम केंद्र ने अनुमान जताया है कि 24 घंटे में मानसून राजस्थान में आ जाएगा। वहीं, मंगलवार देररात करीब 10 बजे जयपुर में भी कई इलाकों में बूंदाबांदी हुई।
स्थानीय रिपोर्ट के मुताबिक उदयपुर में मंगलवार दोपहर बाद मौसम बदला और बारिश शुरू हो गई। मौसम केन्द्र ने उदयपुर शहर में दोपहर में 14MM से ज्यादा बारिश दर्ज की। इसी तरह झालावाड़, सिरोही बेल्ट में भी दोपहर बाद बारिश होने से लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली।
मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि बंगाल की खाड़ी से आ रही पूर्वी हवाओं से मानसून की आगे बढ़ने की स्पीड बढ़ी है और जल्द ही राजस्थान में मानसून की एंट्री होगी। वर्तमान में मानसून की उत्तर-पश्चिमी सीमा राजस्थान की सीमा राजस्थान की सीमा के नजदीक से होकर गुजर रही है। संभावना है कि अगले 48 घंटे के दौरान मानसून डूंगरपुर, बांसवाड़ा और झालावाड़ से राजस्थान में एंट्री कर सकता है।
राज्य में भारी बारिश का अलर्ट
राजस्थान में मानसून की एंट्री के साथ ही कोटा संभाग में तेज बारिश हो सकती है। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक पूर्वी राजस्थान में बने एंटी साइक्लोनिक सर्कुलेशन सिस्टम बनने और लोकल लेवल पर ह्यूमिडिटी का लेवल अच्छा होने के कारण तेज बारिश होगी। मौसम विशेषज्ञों की माने तो यहां कुछ एरिया में 100MM से ज्यादा बरसात हो सकती है।
प्रदेश के प्रमुख शहरों का तापमान
शहर | अधिकतम | न्यूनतम |
अजमेर | 40 | 30 |
भीलवाड़ा | 39.2 | 28.6 |
जयपुर | 41.4 | 32.2 |
पिलानी | 45.2 | 31.9 |
सीकर | 40.5 | 29 |
कोटा | 40.5 | 30.7 |
उदयपुर | 35.5 | 29 |
बाड़मेर | 41.3 | 32.4 |
जैसलमेर | 43.4 | 30.3 |
जोधपुर | 40.9 | 32 |
बीकानेर | 45 | 31.8 |
चूरू | 45.1 | 31.6 |
श्रीगंगानगर | 45.7 | 31.5 |
धौलपुर | 42.7 | 30.1 |
नागौर | 43.7 | 32.1 |
बारां | 41.8 | 30.4 |
चित्तौड़गढ़ | 38.1 | 28.5 |
डूंगरपुर | 36.4 | 27.1 |
हनुमानगढ़ | 44 | 30.4 |
जालौर | 40.3 | 31.3 |
सिरोही | 37.3 | 28.8 |
अलवर | 42.8 | 28.2 |
बांसवाड़ा | 35.8 | 28.5 |
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.