पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
भाजपा आलाकमान ने अब तक पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को प्रदेश की तीन सीटों पर हो रहे उपचुनाव से पूरी तरह से बाहर रखा है। वसुंधरा ने भाजपा स्थापना दिवस पर सोशल मीडिया में पोस्ट कर कार्यकर्ताओं की आड़ में मौजूदा प्रदेश नेतृत्व पर भड़ास निकाली है। सियासी हलकों में इसकी चर्चाएं हैं। लोग राजे की इस पोस्ट के कई मायने निकाल रहे हैं।
वसुंधरा ने सोशल मीडिया पर लिखा है, भाजपा में कोई छोटा-बड़ा नहीं होता, यहां सभी कार्यकर्ता हैं। इन कार्यकर्ताओं के हृदय में जो देशसेवा का संकल्प है, वो किसी पद का मोहताज नहीं है। कार्यकर्ता ही जनता के बीच काम करते हुए संगठन की शक्ति को और बढ़ाते हैं, जिन्हें हम सभी बारंबार प्रणाम करते हैं।
वसुंधरा ने सीधे तौर पर भाजपा स्थापना दिवस पर कार्यकर्ताओं की पार्टी में अहमियत बताते हुए कार्यकताओं को शुभकामनाएं दी हैं। अब तक हुए सियासी घटनाक्रम को जोड़ा जाए तो राजे की यह पोस्ट सीधे तौर पर भाजपा के मौजूदा प्रदेश नेतृत्व के नेताओं पर एक तरह से तंज है।
उपचुनावों की एक भी सभा में राजे नहीं गईं
तीन सीटों पर हो रहे विधानसभा उपचुनाव की घोषणा के बाद से वसुंधरा प्रदेश की राजनीति और चुनाव प्रचार से दूर ही हैं। राजे को पार्टी का स्टार प्रचारक भी बनाया गया, लेकिन राजे टिकट वितरण से लेकर नामांकन सभाओं तक से दूर ही रहीं। 30 मार्च को तीन उम्मीदवारों की नामांकन सभाओं के लिए प्रदेश भाजपा के ट्वीटर हैंडल से जारी डिजिटल पोस्टर से राजे का फोटो गायब था। वसुंधरा किसी नामांकन सभा में और न किसी उम्मीदवार के पक्ष में प्रचार करने गई हैं।
भाजपा नेता राजे के उपचुनावों में नहीं आने के पीछे पारिवारिक कारणों को जिम्मेदार बता रहे हैं। बताया जाता है कि उनकी पुत्रवधु की बीमारी की वजह से वे इन दिनों बाहर नहीं जा पा रही हैं। जानकारों का कहना है कि राजे स्टार प्रचारक हैं। स्थानीय नेता चाहते तो वर्चुअल मीडियम से भी सभा करवा सकते थे, लेकिन अब तक ऐसा नहीं किया गया।
साइडलाइन किया तो उपचुनाव के परिणाम प्रभावित होंगे
राजे समर्थक विधायक और नेता विधानसभा के बजट सत्र की शुरुआत में ही राजे की अनदेखी का मुद्दा उठा चुके हैं। कोटा में राजे समर्थक नेताओं ने खुलकर कहा था कि वसुंधरा राजे को साइडलाइन किया तो उपचुनावों में पार्टी को खामियाजा भुगतना पड़ेगा। राजे समर्थक विधायक प्रतापसिंह सिंघवी ने तो बकायदा एक चिट्ठी लिखवाकर हस्ताक्षर करवाए थे।
राजे की पोस्ट पर भाजपा की चुप्पी
राजे की ताजा पोस्ट पर फिलहाल दोनों खेमों ने चुप्पी साध रखी है। अभी तक न राजे समर्थक किसी नेता ने इस पर प्रतिक्रिया दी है न भाजपा संगठन की तरफ से कोई प्रतिक्रिया आई है।
पॉजिटिव- आप अपने काम को नया रूप देने के लिए ज्यादा रचनात्मक तरीके अपनाएंगे। इस समय शारीरिक रूप से भी स्वयं को बिल्कुल तंदुरुस्त महसूस करेंगे। अपने प्रियजनों की मुश्किल समय में उनकी मदद करना आपको सुखकर...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.