जयपुर में 23 साल की फैशन डिजाइनर युवती से रेप का मामला सामने आया है। शादी का वादा कर कपड़ा शोरुम के मालिक ने ढाई साल में कई बार रेप किया। फिर दूसरी लड़की से शादी कर ली। पता चलने पर विरोध किया तो जान से मारने की धमकी दी। आखिर लड़की ने करणी विहार थाने शनिवार देर रात मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच एसीपी (वैशाली नगर) आलोक सैनी कर रहे हैं।
पुलिस ने बताया कि बरेली (उत्तर प्रदेश) की एक युवती ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। वह फैशन डिजाइनर है। साल 2019 से वह गांधी पथ वैशाली नगर में फ्लैट किराए पर लेकर रह रही है। सीतापुरा के एक कंपनी में फैशन डिजाइनिंग का काम करती थी।
यहां रामगंज निवासी जिशान का आना जाना था। दोनों में जान पहचान हो गई। जिशान का कपड़ों का शोरूम है। मुलाकात के बाद दोनों की बात होने लगी। आरोप है कि आरोपी जिशान उससे मिलने उसके फ्लैट पर आया। बातचीत के दौरान शादी करने की बात रखी।
शादी करने का झांसा दिया
शादी का वादा कर आरोपी ने उसके साथ रेप किया। आरोप है कि मई 2022 में मालवीय नगर स्थित एक होटल में बुलाकर रेप किया। जल्द परिवारवालों से बात कर शादी करने की भी कहा था।
इसके बाद पीड़िता को पता चला कि आरोपी जिशान ने मुम्बई जाकर किसी दुसरी लड़की से शादी कर ली है। कॉल कर उसको धोखा देने के बारे में कहने पर जान से मारने की धमकी दी। बोला- तुझे जिंदा रहना है या नहीं रहना। तू मुझे भूल जा। दोबारा कॉल मत करना। नहीं तो इसका गलत परिणाम हो जाएगा। जिसके बाद पीड़िता ने थाने जाकर मामला दर्ज कराया।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.