उदयपुर में कन्हैया लाल की हत्या के बाद देशभर में आक्रोश का माहौल है। राजस्थान सरकार के खेल मंत्री अशोक चांदना ने कहा है कि देश उबल रहा है। ऐसे में अगर सही वक्त पर सही कदम नहीं उठाए गए तो हालात और भयावह हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री को आगे आकर देश को संबोधित करना चाहिए। उन्हें शांति बनाए रखने की अपील करनी चाहिए। सिर्फ आज ही नहीं बल्कि हफ्ते में 5 दिन या फिर हर दिन सुबह उठकर उन्हें अब देशवासियों से शांति बनाए रखने की अपील करनी चाहिए। तभी हालात संभल पाएंगे।
खेल मंत्री चांदना ने कहा कि कुछ लोग कांटे वाला पेड़ लगा रहे हैं। जिनके फल आ रहे है। जो काफी गाटिया है। उनका चेहरा हमें दिख रहा है। राजस्थान सरकार इन लोगों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है। सिर्फ अशोक गहलोत पर जिम्मेदारी डालना ही सही नहीं है। विपक्ष और प्रधानमंत्री इस पूरे मामले में अपनी जिम्मेदारी से नहीं बच सकते। उदयपुर भी भारत का हिस्सा है। प्रधानमंत्री भारत के हैं। ऐसे में को भी अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए। खेल मंत्री अशोक चांदना ने कहा कि इन लोगों के लिए फांसी की सजा भी काफी कम है। यह लोग दरिंदे हैं, इनका कोई धर्म या गोत्र नहीं है। हमें सोचना होगा कि देश में ऐसा माहौल कौन लोग बना रहे हैं। जिनकी वजह से इन लोगों की दरिंदगी बाहर आ रही है।
Copyright © 2023-24 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.