उत्तराखंड के पूर्व सीएम और पाैड़ी सांसद तीरथ सिंह रावत ने कांग्रेस पर हमला किया है। कहा कि कांग्रेस में युवाओं का सम्मान नहीं है। सचिन पायलट जैसे हाेनहार युवा काे राहुल गांधी और सीएम अशाेक गहलाेत ने मिलकर किनारे कर दिया है। पीएम माेदी युवाओं के नेतृत्व को हर राज्य में सत्ता एवं संगठन में भागीदारी दे रहे हैं, जबकि कांग्रेस में युवाओं के सपनों का दमन किया जा रहा है।
दमन के कारण ज्याेतिरादित्य सिंधिया, जतिन प्रसाद जैसे युवा नेताओं काे कांग्रेस छाेड़ने के लिए मजबूर हाेना पड़ा। वे गुरुवार काे निजी दाैरे पर जयपुर आए हुए थे। देश भर में राजस्थान रीट परीक्षा पेपर लीक की चर्चा हाे रही है। किस तरह से कांग्रेस सरकार ने राज्य के युवाओं के सपनों के साथ खिलवाड़ किया है। कांग्रेस के राज में सरकारी नौकरियों को बेचने का काम किया जा रहा है।
एक सवाल के जवाब में रावत ने कहा कि उत्तराखंड में भाजपा की वापसी तय है। आजादी के बाद पहली बार माेदी सरकार में पहाड़ पर रेल चढ़ाने का काम किया जा रहा है, जाे 2024 से पहले पूरा हाे जाएगा। भाजपा सरकार ने हर घर में नल और जल पहुंचाने का काम किया है। तीरथ ने कहा कि मैंने राजस्थान में महसूस किया की केंद्र की ओर से बनाई गई सड़कें अच्छी हैं। यात्रा करके मन गदगद हो गया, लेकिन राज्य सरकार की ओर से बनाई गई लिंक सड़काें की स्थिति खराब है।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.