जयपुर में पुलिसकर्मी बनकर लूट का मास्टर माइंड गिरफ्तार:किडनैपिंग के मामले में सामोद पुलिस ने पकड़ा, वारदात में यूज पिस्टल की बरामद

जयपुर7 महीने पहले
  • कॉपी लिंक
पुलिसकर्मी बनकर लूट का मास्टर माइंड विक्की उर्फ विकास को करधनी थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया। - Dainik Bhaskar
पुलिसकर्मी बनकर लूट का मास्टर माइंड विक्की उर्फ विकास को करधनी थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया।

जयपुर में पुलिसकर्मी बनकर लूट मामले में करधनी थाना पुलिस ने मास्टर माइंड को गिरफ्तार किया है। किडनैपिंग के मामले में सामोद थाना पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। पुलिस पोडेक्शन वारंट पर उसे गिरफ्तार कर लाई है। जिसके कब्जे से वारदात में यूज पिस्टल बरामद की गई है। मामले में पुलिस पूर्व में 8 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।

SHO बनवारी लाल मीणा ने बताया कि पुलिसकर्मी बनकर लूट मामले में आरोपी विक्की रोहिता उर्फ विकास (28) निवासी महेन्द्रगढ़ हरियाणा को गिरफ्तार किया गया है। वह जयपुर शहर में पुलिसकर्मी बनकर लूट मामले का मास्टर माइंड है। वह अपने साथियों के साथ पुलिस की वर्दी में घर में घुसकर लूट की वारदात को अंजाम देता था। आरोपी के खिलाफ जयपुर शहर में 15 अपराधिक प्रकरण दर्ज है।

विक्की उर्फ विकास को सामोद थाना पुलिस ने किडनैपिंग के मामले में गिरफ्तार किया था। सामोद पुलिस ने गिरफ्तार कर उसे जेल भेज दिया। पुलिसकर्मी बनकर लूट मामले के मास्टर माइंड विक्की उर्फ विकास को करधनी पुलिस जेल से प्रोडेक्शन वारंट पर गिरफ्तार करके लाई। जिसके कब्जे से वारदात में यूज पिस्टल बरामद की है। पुलिस पूर्व में पुलिसकर्मी बनकर लूट में शामिल 8 बदमाशों को गिरफ्तार कर चुकी है।

जयपुर में पुलिस बनकर लूटते थे बदमाश:सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक करते थे लूट, महिला को बनाते थे टारगेट