टेलिस्कोप से चंद्रग्रहण देखने उमडे लोग:जयपुर के बस्सी के समता माता मंदिर में की गई विशेष व्यवस्था

जयपुर7 महीने पहले
  • कॉपी लिंक

देश में अलग-अलग समय पर चंद्र ग्रहण नज़र आया और इसे देखने के लिए कई स्थानों पर विशेष व्यवस्था की गई। बस्सी के चितौड़ी पाटन मोड़ के पास समता माता मंदिर में एस्ट्रो नाइट स्काई कार्यक्रम के तहत विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा आकाशीय पिंडों का अवलोकन उच्च स्तरीय टेलिस्कोप के माध्यम से करवाने की विशेष व्यवस्था की गई। चंद्रग्रहण को देखने के लिए स्थानीय ग्रामीणों के अलावा विद्यार्थी मौजूद रहे।

साइंस पार्क के कार्मिकों द्वारा चंद्रग्रहण का अवलोकन टेलिस्कोप के माध्यम से करवाया गया एवं विषय विशेषज्ञों द्वारा इसके वैज्ञानिक दृष्टिकोण की जानकारी आम लोगों के साथ साझा की गई।विषय विशेषज्ञ कैलाश मिश्र ने बताया कि चंद्र ग्रहण एक वैज्ञानिक खगोलीय घटना हैं। इस में सूर्य,चंद्रमा और पृथ्वी तीनों एक लाइन में आते हैं। उस समय यह खगोलीय घटना घटती हैं। इस दौरान पृथ्वी की छाया चंद्रमा पर आती हैं। आज जयपुर में बस्सी में कार्यक्रम आयोजित किया गया। सरकार का यह उद्देशय है कि इस तरह की घटनाओं को लेकर जो आम लोगों में भ्रांतियां हैं। चाहे वह सूर्य ग्रहण हो या फिर चंद्र ग्रहण इस का वैज्ञानिक दृष्टिकोण आमजन के बीच में रखा जाए। जिससे लोगों को इन खगोलीय घटनाों को लेकर अधिक से अधिक जानकारियां दी जाए।