जयपुर के दो जैन मंदिर में गुरुवार रात चोरों ने वारदात की। मंदिर में घुसे चोर चांदी के 10 छत्र चोरी कर ले गए। शुक्रवार सुबह जैन मंदिर में चोरी का पता चलने पर आक्रोश व्याप्त हो गया। हरमाड़ा थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस ने बताया कि राजावास हरमाड़ा निवासी बुलगानिम जैन (66) ने मामला दर्ज कराया है। रिपोर्ट में बताया कि हरमाड़ा के गांव राजावास में दो जैन मंदिर है। गुरुवार रात को दोनों मंदिरों को चोरों ने निशाना बनाया। मंदिर के ताले तोड़कर चोर अंदर घुसे। दोनों मंदिरों से चांदी के 10 छत्र चोरी कर ले गए। शुक्रवार सुबह 7 बजे मंदिर पहुंचने पर छत्र गायब मिले।
दोनों मंदिरों से छत्र चोरों का पता चलने पर स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया। काफी संख्या में लोग मंदिरों के बाहर इकट्ठा होकर विरोध करने लगे। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मौके से सबूत जुटाए। चोरों को जल्द पकड़ने का आश्वासन देकर मामले को शांत करवाया। पुलिस वारदातस्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेजों को खंगालने के साथ चोरों की तलाश कर रही है।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.