जज के घर में मिली प्यून की जली हुई लाश:पुलिस का दावा- पहले खुद को चाकू मारे, फिर थिनर डालकर लगा ली आग

जयपुर7 महीने पहले
  • कॉपी लिंक

जयपुर में गुरुवार सुबह जिला जज एस छालाना के घर में प्यून की जली हुई लाश मिली। सुबह करीब साढ़े आठ बजे तक छत से नीचे नहीं आया तो परिवार ने ऊपर जाकर देखा। इस दौरान छत का गेट बंद था। किसी ने दरवाजा नहीं खोला। परिवार ने खिड़की से देखा तो छत पर एक जली हुई बॉडी पड़ी थी। यह बॉडी प्यून सुभाष मेहरा (34) की थी। जज के परिवार ने भांकरोटा पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस इस मामले को सुसाइड मान रही है। उनका कहना है कि प्यून ने पहले खुद को चाकू मारे। फिर थिनर डालकर आग लगा ली।

जिला जज एस छालाना के इसी घर में गुरुवार सुबह उनके पियोन सुभाष मेहरा की जली बॉडी मिली है। पुलिस का दावा है कि उसने सुसाइड किया है।
जिला जज एस छालाना के इसी घर में गुरुवार सुबह उनके पियोन सुभाष मेहरा की जली बॉडी मिली है। पुलिस का दावा है कि उसने सुसाइड किया है।

भाकरोटा क्षेत्र के कमला नेहरू नगर में एस छालाना का निजी आवास है। परिवार के साथ वो इसी घर में रहते हैं। एसीपी अनिल शर्मा ने बताया कि सुभाष मेहरा लालवास जयसिंहपुरा खोर का रहने वाला है। वह 2011-12 में अनुकम्पा पर कोर्ट की नौकरी पर लगा था। उसकी ड्यूटी एस छालाना के पास थी। रात को देर होने पर कई बार वह जज के घर पर ही रुक जाता था।

उधर, जानकारी मिलने पर एसीपी बगरू अनिल शर्मा मौके पर पहुंचे। मौके पर फोरेंसिक टीम बुलाई गई। फोरेंसिक के अधिकारियों ने सुभाष के भाई की उपस्थिति में छत का दरवाजा खोला। एसीपी ने कहा कि फिलहाल इतनी जानकारी मिली है कि वह परेशान चल रहा था। आगे की जांच की जा रही है।

घर पर चल रहा था पेंट का काम
पुलिस ने बताया कि घर पर पेंट का काम चल रहा था। आरोपी ने पहले खुद के शरीर पर चाकू से हमला किया। फिर खुद पर थिनर डाल कर आग लगा दी। घटना बुधवार देर रात की बताई जा रही है। परिवार वालों के आने के बाद ही शव को मौके से उठाया गया।

भाकरोटा क्षेत्र के कमला नेहरू नगर में जिला जज एस छालाना का निजी आवास है। इसी घर के फर्स्ट फ्लोर पर गेस्ट रूम बना है। उनका प्यून सुभाष मेहरा इसी रूम में रुकता था। गुरुवार सुबह उसकी बॉडी मिली तो उसके परिवार वालों को बुलाया गया।
भाकरोटा क्षेत्र के कमला नेहरू नगर में जिला जज एस छालाना का निजी आवास है। इसी घर के फर्स्ट फ्लोर पर गेस्ट रूम बना है। उनका प्यून सुभाष मेहरा इसी रूम में रुकता था। गुरुवार सुबह उसकी बॉडी मिली तो उसके परिवार वालों को बुलाया गया।

फाइल लाने-ले जाने का काम करता था
सुभाष मेहरा कार से फाइलें लाने और ले जाने का काम करता था। घटना के दौरान जज की फैमिली घर पर ही थी। जज के घर की छत पर एक गेस्ट रूम बना हुआ है। अगर लेट हो जाता तो इसी गेस्ट रूम में जाकर सो जाता था। लाश उसी के बाहर छत पर मिली है। डेड बॉडी लेने के लिए सुभाष का भाई विजय आया था। उसी की मौजूदगी में गेट का दरवाजा खोलकर पुलिस और एफएसएल की टीम अंदर घुसी थी।

जिला जज के प्यून सुभाष मेहरा की बॉडी मिलने के बाद मौके पर फोरेंसिक टीम को बुलाया गया। टीम ने वहां से सबूत जुटाए। बॉडी परिवार वालों को सौंप दिया गया है।
जिला जज के प्यून सुभाष मेहरा की बॉडी मिलने के बाद मौके पर फोरेंसिक टीम को बुलाया गया। टीम ने वहां से सबूत जुटाए। बॉडी परिवार वालों को सौंप दिया गया है।

विजय का कहना है कि सुभाष की शादी नहीं हुई थी। इससे वह परिवार के लोगों से कम संपर्क में रहता था। परिवार के खास कार्यक्रमों में ही मिलने आता था। सालों से जयपुर में अलग-अलग जगहों पर मकान लेकर रह रहा था। पुलिस को सुभाष के कमरे और अन्य जगहों से किसी प्रकार का कोई सुसाइड नोट नहीं मिला।

ये भी पढ़ें

चाइनीज डिवाइस से 5 मिनट में उड़ाते हैं लग्जरी कारें:हुंडई की क्रेटा चुराने का कैमरे पर किया डेमो, 2 करोड़ की 11 गाड़ियां बरामद

बस 5 मिनट... और आपकी लग्जरी कार गायब। लेटेस्ट फीचर के बावजूद ये चोर हुंडई की SUV सेगमेंट की गाड़ियों का लॉक पलक झपकते ही तोड़ देते हैं। इन चोरों के निशाने पर क्रेटा गाड़ी सबसे ज्यादा होती हैं। इनके पास से 2 करोड़ की 9 क्रेटा, एक i10 और एक i 20 कार मिली है। चोरी की गई क्रेटा कार को ये दो से ढाई लाख रुपए में नशीला पदार्थों का तस्करी करने वालों को बेच देते हैं। (पढ़ें पूरी खबर)