राजस्थान में चुनावी साल शुरू होने के साथ ही कांग्रेस पार्टी पूरी तरह से एक्टिव मोड में आ गई है। रविवार को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने 77 ब्लॉक अध्यक्षों के साथ ही 176 मंडल अध्यक्षों की भी नियुक्ति कर दी है। जिसमें सभी खेमों को साधने की कोशिश की गई है। वहीं ब्लॉक अध्यक्ष और मंडल अध्यक्ष की नियुक्ति के साथ ही जिला अध्यक्षों के नाम पर भी पर लगभग सहमति बन चुकी है। ऐसे में आलाकमान से मंजूरी मिलते ही जल्द ही जिला-अध्यक्षों की लिस्ट भी जारी की जा सकती है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से आज अजमेर में 4, अलवर में 12, बांरा में 2, बाड़मेर में 2, भरतपुर में 6, भीलवाड़ा में 2, बीकानेर में 2, बूंदी में 2, चित्तौड़गढ़ में 4 ब्लॉक, चूरू में 4, धौलपुर में 4, गंगानगर में 4, हनुमानगढ़ में 4, जयपुर में 5, जालोर में 8, झुंझुनू में 2, करौली में 4, सीकर में 6 ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त किए हैं।
88 पद अब भी खाली
राजस्थान कांग्रेस पार्टी द्वारा प्रदेशभर में 400 ब्लॉक अध्यक्षों की नियुक्ति होनी थी। इनमें से अब तक 312 ब्लॉक अध्यक्षों की घोषणा हो चुकी है। वहीं 88 पद अब भी खाली चल रहे हैं। जिनके लिस्ट फरवरी के पहले सप्ताह तक आने की संभावना है।
सुखजिंदर सिंह रंधावा के राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रभारी बनने के बाद अब तक ब्लॉक अध्यक्षों की 4 लिस्ट जारी की जा चुकी है। इनमें 100 ब्लॉक अध्यक्षों की पहली लिस्ट 4 जनवरी को जारी की गई थी। इसके बाद 88 और फिर 47 ब्लॉक अध्यक्षों की लिस्ट जारी हुई थी। वहीं आज 77 ब्लॉक अध्यक्षों की नियुक्ति की गई है।
बता दे कि कांग्रेस पार्टी की ओर से पिछले साल उदयपुर में चिंतन शिविर का आयोजन किया गया था। जिसमें 3 से 6 महीने में संगठन की तमाम नियुक्ति करने का फैसला हुआ था। लेकिन 8 महीने से ज्यादा का वक्त बीत जाने के बाद भी कांग्रेस पार्टी संगठनात्मक नियुक्ति करने में फिसड्डी साबित हो रही है।
Copyright © 2023-24 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.