स्टैंडर्ड सोने ने तोड़े सारे रिकॉर्ड:10 ग्राम सोने की कीमत पहुंची 58,900, चांदी प्रति किलो हुई 500 रुपए सस्ती

जयपुर4 महीने पहले
  • कॉपी लिंक
फाइल फोटो। - Dainik Bhaskar
फाइल फोटो।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में चल रही उठापटक का असर सोने और चांदी की कीमत पर नजर आने लगा है। मंगलवार को स्टैंडर्ड सोने की कीमत बढ़कर 58 हजार 900 रुपए के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई। वहीं चांदी प्रति किलो की कीमत में 500 रुपए की गिरावट आई है। जिसके बाद प्रति किलो की कीमत 69 हजार 900 रुपए पर पहुंच गई है। सर्राफा व्यापारियों के अनुसार अंतर्राष्ट्रीय बाजार में आई तेजी की वजह से सोने की कीमत में और तेजी आ सकती है। वहीं चांदी की कीमत 72 हजार रुपए तक पहुंच सकती है।

सर्राफा कमेटी की और से जारी भाव के अनुसार जयपुर में 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत बढ़कर 58 हजार 900 रुपए पर आ गई है। जबकि 22 कैरेट प्रति 10 ग्राम सोने की कीमत सोने की कीमत 55 हजार 200 रुपए पहुंच गई है। जबकि सोना 18 कैरेट 48 हजार 200 रुपए प्रति दस ग्राम और 14 कैरट 39 हजार 200 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया है। वहीं, चांदी रिफाइन की कीमत घटकर 69 हजार 900 रुपए प्रति किलो पर पहुंच गई है।

सोने में तेजी के तीन बड़े कारण

  • डॉलर में कमजोरी: दिवाली से पहले इस साल अक्टूबर में डॉलर इंडेक्स 114 से ऊपर था। ये अभी गिरकर 102 पर आ गया है। इसके चलते सोने के लिए ज्यादा डॉलर चुकाने पड़ रहे हैं।
  • सेंट्रल बैंकों की खरीदारी: 2022 में अब तक दुनियाभर के केंद्रीय बैंकों ने करीब 400 टन सोना खरीदा है। चीन ने नवंबर में 32 टन सोना खरीदकर 2019 के बाद पहली बार गोल्ड रिजर्व बढ़ाया।
  • सप्लाई में आई कमी: दक्षिण अफ्रीका के नेडबैंक के अर्थशास्त्रियों के मुताबिक, अक्टूबर में सोने का उत्पादन 10.4% घटा है। इससे पहले सितंबर में भी गोल्ड माइनिंग 5.1% घटी थी।

64,000 रुपए तक जा सकता है सोने का दाम
आर्थिक अनिश्चितता के बीच RBI जैसे दुनियाभर के केंद्रीय बैंकों ने सोने का भंडार बढ़ाया है। केडिया एडवाइजरी के डायरेक्टर अजय केडिया के मुताबिक केंद्रीय बैंकों की तरफ सोने की खरीदारी बढ़ना सकारात्मक संकेत है। इससे सोने की कीमतों को सपोर्ट मिलेगा। अजय केडिया ने कहा कि 2023 के आखिर तक सोना 64,000 रुपए तक पहुंच सकता है।

खबरें और भी हैं...