जयपुर में एक ससुर ने अपने दामाद से पहले मारपीट की। फिर होंठ काट दिया। पड़ोसी बीच-बचाव करने पहुंचे तो ससुर बेटी को लेकर मौके से फरार हो गया। पुलिस को सूचना दी, लेकिन मौके पर नहीं पहुंची। अधिकारियों तक जानकारी पहुंची तो दो पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। आखिर कॉलोनी का ही एक युवक योगेंद्र (35) को अस्पताल लेकर पहुंचा।
कॉलोनी के लोगों ने बताया कि योगेन्द्र शर्मा और उसकी पत्नी कविता (32) की शादी 10 साल पहले हुई थी। योगेंद्र ओला कैब चलाता है। दोनों के साढ़े 5 साल का एक बच्चा भी है। कविता का योगेन्द्र और उसकी मां के साथ हर दिन झगड़ा होता रहा है। शनिवार सुबह कविता ने अपने पिता राजेन्द्र शर्मा (59) को घर बुलाया। ससुर और बीवी ने पहले दामाद योगेंद्र के साथ मारपीट की।
इसके बाद आरोपी राजेन्द्र शर्मा ने दामाद योगेन्द्र का चेहरा काटने का प्रयास किया। दांतों में होठ आने पर उसने होठ काट दिया। इसके बाद घायल योगेंद्र और उसकी मां रोते हुए सड़क पर आ गए तो कॉलोनी वाले एकत्रित हो गए।
पीड़ित जोगेन्द्र की पत्नी-ससुर पहुंचे मानसरोवर थाने
योगेन्द्र के साथ मारपीट करने वाला उसका ससुर राजेंद्र घटना के बाद अपनी बेटी कविता शर्मा के साथ मानसरोवर थाने पहुंच गया। आरोपी ने घायल राजेन्द्र के खिलाफ मारपीट करने की शिकायत दी है। हालांकि अभी तक पीड़ित योगेन्द्र अपना निजी अस्पताल में उपचार करवा रहा है। पुलिस भी मामले को लेकर काफी संवेदनशील हैं।
पुलिस बोली- अभी एक पक्ष की रिपोर्ट मिली
पुलिस का कहना है कि अभी एक पक्ष की ओर से रिपोर्ट आई है। दूसरे पक्ष के पास पुलिस पहुंची हैं। उनका भी मेडिकल करवा कर जांच कराई जाएगी।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.