खेती से राजनीति में आया बुलडोजर की गूंज अब एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री तक पहुंच गई है। जयपुर के एक प्रोडक्शन हाउस ने उत्तरप्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ के बुलडोजर पर गाना लॉन्च किया है। इसे सिंगर हर्ली शर्मा ने गाया है। जो ईमित्र की दुकान चलाते हैं। उन्होंने बताया कि 5 मिनट में ये गाना तैयार किया था। साथ ही मोहित चौधरी और विपुल कुमार ने प्रोड्यूस किया है। इस गाने को बनाने में 2 महीने का समय लगा है। इस गाने के वीडियो में योगी आदित्यनाथ और बुलडोजर की यूपी में की गई कार्रवाई के शॉट इस्तेमाल किए गए हैं। जो मंगलवार दिन में चार बजे यूट्यूब पर लॉन्च किया गया।
सॉन्ग प्रोड्यूसर मोहित चौधरी ने बताया- योगी आदित्यनाथ से काफी इंस्पायर्ड हैं। इसलिए उनके ऊपर एक गाना बनाने की सोची। गाने का नाम बुलडोजर इसलिए रखा, क्योंकि वह अपनी शक्ति और मजबूती के लिए जाना जाता है। योगी भी अपने कड़े फैसले लेने के लिए जाने जाते हैं। यह गाना बीजेपी और कांग्रेस किसी को सपोर्ट नहीं करता। ये बस एक ट्रिब्यूट है। अगर आगे भी कोई व्यक्ति हमें इंस्पायर्ड करेगा तो उस पर गाना बनाएंगे।
विपुल कुमार ने बताया कि गाने को बनाने के पीछे उनका मकसद है कि वह दिखा सके कि एक अच्छा लीडर किस तरीके से बदलाव ला सकता है। योगी के पहले उत्तर प्रदेश की हालत बहुत खराब थी। योगी ने जंगलराज को इंसानी राज में बदल दिया है। शुरुआत में जब वह आए थे। उन्हें एनकाउंटर बाबा कहा जाता था। अब वे एनकाउंटर से बुलडोजर तक पहुंच गए हैं।
बुलडोजर सॉन्ग के सिंगर हर्ली शर्मा गुरुग्राम के रहने वाले हैं। ईमित्र की एक छोटी सी शॉप चलाते हैं। मिडिल क्लास फैमिली से हैं। हर्ली बताया- उनसे कहा गया था कि उन्हें योगी पर गाना बनाना है। उन्होंने 5 मिनट में गाना तैयार कर दिया। उसकी वजह थी कि वह योगी के बारे में पहले से काफी जानते थे। इसलिए बिल्कुल भी समय नहीं लगा। हालांकि इस गाने को कमपोस्ज करने में काफी समय लगा। करीब 6 से 9 बार इस गाने की कंपोजिशन की गई। क्योंकि वह इस गाने को बेस्ट तरीके से प्रजेंट करना चाहते थे। हर्ली शर्मा गुड़गांव में दुकान चलाते हैं। उस दुकान से जो भी कमाई होती है, उसी से अपना घर अपना खर्चा चलाते हैं। गाना उनका पेशन है।
Copyright © 2023-24 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.