परेशानी का प्रयोग, अजमेरी गेट पर सुबह-शाम बैरिकेडिंग:टोंक रोड से अजमेरी गेट जाने पर रोक; MI से अशोक मार्ग जाम, सफर 45 मिनट में

जयपुर3 घंटे पहलेलेखक: भरत सिसोदिया​​​​​​​
  • कॉपी लिंक

शहर में ट्रैफिक सुधारने के लिए पुलिस का प्रयोग वाहन चालकों की परेशानी बढ़ा रहा है। अजमेरी गेट पर सुबह 9 से 11:30 बजे और शाम 6 से रात 8 बजे तक बैरिकेडिंग कर टोंक रोड से किशनपोल बाजार में वाहनों का सीधा प्रवेश बंद किया जा रहा है। मकसद किशनपोल में ट्रैफ

.

एक रास्ता बंद, दूसरे मार्गों पर बढ़ा दबाव

जयपुर व्यापार महासंघ के महामंत्री सुरेश सैनी का कहना है कि इस प्रयोग का असर केवल एमआई रोड तक सीमित नहीं है। अशोक मार्ग पर भी पूर्व से पश्चिम दिशा में वाहनों का दबाव बढ़ रहा है। राजापार्क से कलेक्ट्रेट सर्किल और अजमेर रोड जाने वालों के साथ रामनिवास बाग से एमआई रोड आने वाले लोगों को भी वैकल्पिक रास्तों से गुजरना पड़ रहा है। सैनी का कहना है कि ट्रैफिक पुलिस ने खुद की राह आसान करने के लिए आमजन को जाम में उलझा दिया। पहले हर चौराहे पर ट्रैफिककर्मी तैनात रहकर वाहनों की आवाजाही संभालते थे। अब ट्रैफिक लाइटों पर टाइमर लगने के बावजूद व्यवस्था बिगड़ी हुई है।

चौराहों सहित अन्य मार्गों पर ट्रैफिक प्लान की जरूरत

अजमेरी गेट पर बैरिकेडिंग से पुलिस ने एक दिशा में वाहनों की आवाजाही नियंत्रित की। इसका असर आसपास के मार्गों पर दिखाई दे रहा है। एमआई रोड और अशोक मार्ग पर जाम लग रहा है। सवाल है कि क्या ट्रैफिक सुधारने का मतलब केवल एक चौराहे पर वाहनों की आवाजाही रोकना है? शहर के मार्ग एक-दूसरे से जुड़े हैं। एक रास्ता बंद होने से दूसरे पर दबाव बढ़ रहा है। जरूरत पूरे सर्किल और मार्गों पर वाहनों की आवाजाही का आकलन कर ट्रैफिक प्लान लागू करने की है।

खबर अभी बाकी है!

पूरी खबर पढ़ें दैनिक भास्कर ऐप पर। साथ पाएं तेज अपडेट और बेहतर रीडिंग अनुभव
  • पसंद की खबरें
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट
पूरी खबर पढ़ें ऐप पर
प्रीमियम मेंबर है तो लॉगिन करें

खबर अभी बाकी है!

पूरी खबर पढ़ें दैनिक भास्कर ऐप पर। साथ पाएं तेज अपडेट और बेहतर रीडिंग अनुभव
Scan QR to download app
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें
Download android app - Dainik BhaskarDownload ios app - Dainik Bhaskar
  • मनचाहे अलर्ट
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट
प्रीमियम मेंबर है तो लॉगिन करें

Rajasthan Latest News

Today Weather Update

Our Group Site Links