जयपुर में सात सूत्री मांगों को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने मंगलवार को सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान सीएम हाउस कूच कर रहे ABVP कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रोक लिया। कार्यकर्ता पुलिस से भिड़ गए और धक्का-मुक्की की।
दरअसल, ABVP की ओर से दोपहर 12 बजे आतिश मार्केट पर छात्र शक्ति मंथन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसके बाद दोपहर 1. 30 बजे गुर्जर की थड़ी होते हुए ABVP के कार्यकर्ता मुख्यमंत्री आवास की ओर बढ़ने लगे।
पुलिस ने छात्रों को 2 बजे विवेक विहार मेट्रो स्टेशन पर रोक दिया। इसके बाद छात्रों ने प्रदर्शन शुरू कर दिया। लगभग डेढ़ घंटे तक छात्रों का प्रदर्शन विवेक विहार मेट्रो स्टेशन के बाहर जारी रहा। मुख्यमंत्री आवास की ओर बढ़ने पर पुलिस ने दो दर्जन से अधिक छात्रों को गिरफ्तार कर लिया।
इससे पहले कार्यक्रम में संघ के राजस्थान के क्षेत्रीय प्रचारक निंबाराम पहुंचे। निंबाराम ने कहा- कुछ वक्त पहले तक देश के शीर्ष पदों पर बैठे व्यक्ति कहते थे आई एम एक्सीडेंटल हिंदू। मुझे गधा कह दो। हिंदू मत कहो।
जिन लोगों को हिंदू शब्द से एलर्जी और परेशानी होती थी। आज वह मंदिर-मंदिर भटक कर मत्था टेक रहे हैं। वह लोग अपनी आइडेंटिटी दे रहे हैं कि हम भी हिंदू हैं। लोगों के बीच गोत्र बताते घूम रहे हैं। कुछ वक्त पहले तक क्या उनके पूर्वजों ने ऐसा किया क्या? आज उन लोगों को हिंदू समझ में आ गया है। हिंदुत्व समझ में नहीं आ रहा है। थोड़े वक्त में उन्हें हिंदुत्व भी समझ में आ जाएगा।
निंबाराम ने कहा कि आज समय बदल गया है। हमारे देश में जिस हिंदू को दोयम दर्जे का माना जाता था। संघ द्वारा लगातार काम करने से आज हमने हिंदुत्व को लेकर एक विमर्श हमने तैयार किया है। इसी तरह भारत के महापुरुषों को लेकर भी विमर्श तैयार करने के लिए हमें काम करना है। उन्होंने दिवंगत प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की कविता का जिक्र करते हुए कहा कि 'कभी थे अकेले हुए आज इतने तब ना डरे, तो भला अब क्या डरेंगे, विरोधियों के सागर में चट्टान है हम, जो हमसे टकराएगा, मौत अपनी मरेगा ।'
ABVP के राष्ट्रीय महामंत्री याज्ञवल्क्य शुक्ल ने कहा कि कांग्रेस राजस्थान में रोजगार देने का वादा कर सत्ता में आई थी। पेपरलीक और भ्रष्टाचार ने युवाओं से रोजगार छीन लिया है। प्रदेश में महिला अपराध, भ्रष्टाचार और साइबर क्राइम की घटनाएं लगातार बढ़ रही है।
वीरांगनाओं के साथ बदसलूकी की जा रही है। आज हम सात सूत्री मांगों को लेकर मुख्यमंत्री तक अपनी मांग पहुंचाना चाहते थे। पुलिस ने लाठीचार्ज कर हमें गिरफ्तार कर लिया है। हम डरने वाले नहीं है। हम मर जाएंगे। लेकिन पीछे नहीं हटेंगे। जब तक राजस्थान के युवाओं और जनता को न्याय नहीं मिल जाता हम संघर्ष करते रहेंगे।
ABVP की प्रमुख मांगें
ये भी पढ़ें-
जयपुर में डॉक्टर्स और पुलिस के बीच झड़प
जयपुर में मंगलवार को राइट टू हेल्थ बिल के विरोध में प्रदर्शन कर रहे डॉक्टर्स और पुलिस के बीच झड़प हो गई। डॉक्टर विधानसभा की ओर जा रहे थे। झड़प के बाद पुलिस ने वाटर कैनन चलाकर प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने की कोशिश की। एक दिन पहले भी डॉक्टर्स पर लाठीचार्ज हुआ था। (पूरी खबर पढ़ें)
Copyright © 2023-24 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.