कन्यादान सेवा संस्थान का संचालक गिरफ्तार:संस्थान की आड़ में धोखाधड़ी करते थे गरीबों से, 55परिवारों से कर चुके धोखाधड़ी

जयपुरएक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

कन्यादान सेवा संस्थान की आड़ में धोखाधड़ी करने वाले शातिर संचालक सहित एक जने को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने कई लोगों से धोखाधड़ी करनी कबूल की है। पुलिस इस मामले में आरोपियों से पूछताछ कर धोखाधड़ी की अन्य वारदातों के बारे में जानकारी जुटा रही है।

पुलिस का मानना है कि ठगों ने गरीब परिवारों के वर वधू को सामान देने के नाम पर अब तक सैकड़ों लोगों के साथ धोखाधड़ी की वारदातों को अंजाम दिया है। डीसीपी (पश्चिम) ऋचा तोमर ने बताया कि पकड़े गए आरोपी कन्यादान सेवा संस्थान के संचालक मांगीलाल बैरवा और बृजमोहन मोर्य को तलाश कर पूछताछ कर गिरफ्तार किया गया।

संस्था की ओर से 55 परिवारों से धोखाधड़ी करना सामने आया
आरोपी मांगीलाल के खिलाफ चाकसू, करणीविहार, मालवीय नगर में छह मामले दर्ज है। जिसमें गरीब लोगों के संस्था के मार्फत शादी में अधिक सामान देने का प्रलोभन देकर धोखाधड़ी की गई है। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी मांगीलाल और बृजमोहन संस्था में प्रचार के लिए अखबार में न्यूज देकर पंपलेट छपवाकर प्रचार करते हैं। गरीब परिवारों से वर वधू की शादी में सामान देने का प्रलोभन देकर सहायता राशि के रुप में दोनों पक्षों से लाखों रुपए वसलूते हैं। पुलिस अब यह पता लगा रही है कि इन लोगों के साथ धोखाध़ड़ी में कितने लोग और शामिल हैं।