- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Jaipur
- Union Minister Meghwal Celebrated Deepotsav On The Border, Transport Minister Went On A Family Walk; Leader Of Opposition Gulabchand Fed Sweets To The Workers
10 तस्वीरों में देखें राजस्थान के नेताओं की दिवाली:परिवहन मंत्री सपरिवार निकले सैर पर ;नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद ने कार्यकर्ताओं को खिलाई मिठाई
राजस्थान में दीपोत्सव का पर्व धूमधाम से मनाया गया। आम जनता के साथ राजनेता भी रोशनी का पर्व अपने परिजनों और आम जनता के साथ मनाया। इस दौरान केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने जहां सैनिकों को मिठाई खिला दीपोत्सव मनाया। वहीं, परिवहन मंत्री प्रतापसिंह खाचरियावास खुद गाड़ी चला अपने परिवार के साथ जयपुर की सैर पर निकले। आप भी देखिए प्रदेश के प्रमुख नेताओं की दीपावली की तस्वीरें।
केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने भारतीय सेना के जवानों के साथ मनाया दीपोत्सव का पर्व। इस दौरान मंत्री मेघवाल ने भारतीय सेना के जवानों को मिठाई भी खिलाई।
राजस्थान सरकार के परिवहन मंत्री प्रतापसिंह खाचरियावास दीपावली पर खुद गाड़ी चलाकर सपरिवार निकले जयपुर की रौनक देखने।
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया ने परिवार के साथ कर मनाया दीपोत्सव का पर्व।
मुख्यमंत्री की पत्नी सुनीता गहलोत और बेटे वैभव गहलोत ने पूजा अर्चना कर मनाया दीपोत्सव का पर्व।
दीपोत्सव पर कार्यकर्ताओं के बीच पहुंचे विधानसभा नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया। इस दौरान कटारिया ने कार्यकर्ताओं को मिठाई खिलाकर दी दीपावली की शुभकामनाएं।
कांग्रेस विधायक कृष्णा पूनिया ने फुटकर व्यापारियों के साथ मनाई दीपावली। पूनिया ने व्यापारियों को माला पहना दिया दीपावली का तोहफा।
केंद्रीय कृषि मंत्री कैलाश चौधरी ने RSS कार्यकर्ताओं के साथ मनाया दीपोत्सव का पर्व।
राजस्थान सरकार बचाने में मुख्य भूमिका निभाने वाले राजेंद्र गुढ़ा ने परिवार के चुनिंदा लोगों की मौजूदगी में मनाया दीपोत्सव का पर्व।
परबतसर कांग्रेस विधायक रामनिवास गावड़िया ने शादी के बाद पत्नी के साथ मनाई पहली दिवाली।
कोलायत में उच्च शिक्षा मंत्री भंवर सिंह भाटी ने बुजुर्गों का आशीर्वाद लेकर मनाया दीपोत्सव का पर्व।