पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
किसान आंदोलन के समर्थन में घोषित राष्ट्र व्यापी चक्का जाम में राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (RLP) ने भी जयपुर के बगरू में नेशनल हाइवे नंबर 8 पर जाम लगाया। RLP की महिला मोर्चा की प्रदेशाध्यक्ष स्पर्धा चौधरी के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने बगरू पर टोल नाके पास प्रदर्शन किया और वाहनों की आवाजाही को रोका।
जयपुर से अजमेर जाने वाले इस बाईपास पर बगरू टोल प्लाजा के पास RLP के कई कार्यकर्ता पंक्ति बनाकर खड़े हो गए और टोल बूथ पर ही वाहनों को रोक दिया। इस दौरान करीब आधे घंटे तक टोल प्लाजा पर वाहनों की आवाजाही बंद रही। इस मौके पर चौधरी ने बताया कि RLP किसानों के साथ हर समय खड़ी है। सड़क से लेकर संसद तक किसानों के लिए पार्टी का हर कार्यकर्ता आवाज उठा रहा है।
उन्होंने कहा कि आज चक्काजाम एक सांकेतिक उदाहरण है। केन्द्र की सरकार से अगर किसानों की लड़ाई लम्बी भी चली तो भी RLP पीछे हटने वाली नहीं है। पार्टी प्रमुख और सांसद हनुमान बेनीवाल ने किसानों के लिए ही केन्द्र की सरकार से नाता तोड़ दिया और NDA से अलग हो गए।
पॉजिटिव- आर्थिक दृष्टि से आज का दिन आपके लिए कोई उपलब्धि ला रहा है, उन्हें सफल बनाने के लिए आपको दृढ़ निश्चयी होकर काम करना है। कुछ ज्ञानवर्धक तथा रोचक साहित्य के पठन-पाठन में भी समय व्यतीत होगा। ने...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.