सुख,समृद्धि, ऐश्वर्य और विलासिता का प्रतीक शुक्र ग्रह गुरुवार आधी रात 12.15 बजे 55 दिन बाद उदय होगा। शुक्र का तारा उदय होने से प्रदेशभर में मांगलिक और शुभ कार्यों के सावे फिर से शुरू हो जाएंगे। सावों पर लगी रोक इससे हट जाएगी। बिना किसी तरह की पाबंदी के शादी-सगाई, जनेऊ, मुंडन, गृहप्रवेश, नींव रखने जैसे मंगल कार्य शुरू हो जाएंगे। बाजार में खरीदारी और ग्राहकी भी बढ़ेगी। ज्वेलरी, कपड़े, फर्नीचर, बर्तन, इलेक्ट्रॉनिक्स, गिफ्ट आईटम और व्हीकल की खरीद में तेजी आएगी। इसके साथ ही ब्रहस्पति भी मार्गी हो रहे हैं यानी मीन राशि में सीधी चाल चलेंगे।
ज्योतिषाचार्य पंडित पुरुषोत्तम गौड़ के मुताबिक 1 अक्टूबर से शुक्र ग्रह अस्त चल रहा है। शादी-ब्याह और मांग्लिक कार्यों के लिए शुक्र का तारा उदय होना अनिवार्य है। शुक्र को वैवाहिक जीवन और संतान उत्पत्ति के लिए भी जरूरी माना गया है। शुक्र उदय होने के बाद तीन दिन बालयत्व दोष रहेगा। 28 नवंबर से शादी के सावे शुरू हो जाएंगे। इस दिन प्रदेशभर में 25 हजार शादियां होंगी। जयपुर जिले में ही 4000 शादियां होंगी। 14 दिसम्बर तक शादी और मांगलिक कार्यों के मुहूर्त रहेंगे। 15 दिसम्बर से मलमास शुरू होकर 14 जनवरी 2023 को मकर संक्रांति होने तक रहेगा। 19 जनवरी 2023 से फिर से सावे शुरू हो पाएंगे।
ज्योतिषाचार्य पंडित पुरुषोत्तम गौड़ ने बताया देवगुरू बृहस्पति ग्रह ने भी गुरूवार से अपनी चाल बदल ली है। बृहस्पति मीन राशि में मार्गी हो गए हैं। इससे पैसा, बिजनेस और नौकरी, करियर में बढ़ोतरी देने वाला विशेष हंस पंच महापुरुष नाम का योग बना है। हालांकि इस योग का फायदा 5 राशियों को मिलेगा। जबकि 7 राशियों की परेशानी बढ़ सकती है।
गुरू ग्रह को ज्ञान, शिक्षा, संतान, बड़े भाई, धार्मिक कार्य, पवित्र स्थल, धन, दान-पुण्य, वृद्धि करने वाला ग्रह माना गया है। गुरू के गोचर का सभी राशि के लोगों पर बेहद खास प्रभाव पड़ता है। धर्म, शादी-विवाह, मान-सम्मान, नौकरी, व्यापार, और शुभ फल देने में गुरू की महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। जो व्यक्ति कोई नया काम या बिजनेस शुरू करना चाहते हैं। नौकरी में बदलाव करना चाहते हैं। शादी और मांगलिक कार्य करना चाह रहे हैं, उनके लिए गुरू ग्रह का मार्गी होना किसी वरदान से कम नहीं है। सेहत के नजरिए से भी गुरू का खुदकी राशि में मार्गी होना अच्छी बात है।
6 राशि के लोगों का भाग्य उदय होगा
वृषभ- प्रोफेशनल लाइफ में पॉजिटिव रिजल्ट मिल सकता है। नौकरी में उन्नति और व्यापार में प्रगति होगी। वर्क प्लेस पर अधिकारियों और साथियों की मदद मिलेगी।
मिथुन- नई नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। उम्मीद से ज्यादा वेतन मिल सकता है। जमीन-जायदाद में कानूनी फैसला पक्ष में आ सकता है।
कर्क- भाग्य भाव में गुरू का मार्गी होना अच्छा संकेत देता है। धनलाभ की सम्भावना है। बिजनेस में इंवेस्टमेंट की प्लानिंग के भविष्य में अच्छे रिजल्ट मिलेंगे। आपको अपने पार्टनर से पूरी मदद मिल सकती है। नया काम करना है तो यह समय अनुकूल है।
कन्या- 7वें यानी दाम्पत्य भाव में गुरू मार्गी हो रहे हैं। पारिवारिक सुखों में बढ़ोतरी होगी। तनाव से मुक्ति मिलेगी। व्यापार में तरक्की हो सकती है। सोशल और प्रोफेशनल लाइफ में पॉजिटिव रिजल्ट मिलने के संकेत हैं। प्रोफेशनल सर्किल में सम्पर्कों और व्यवहार का फायदा मिलेगा।
वृश्चिक- दोस्तों की पूरी मदद मिलेगी। रोजगार के कई मौके मिलेंगे। नौकरी में बदलाव के साथ प्रोग्रेस और प्रमोशन के योग हैं।
कुम्भ- कुम्भ राशि वाले जातकों को पिछले समय में की गई मेहनत के अनुकूल रिजल्ट मिलना अब शुरू हो जाएंगे।
6 राशि के लोगों को परेशानी
मेष- बिजी रहेंगे।12वें व्यय मार्ग में बृहस्पति गोचर होने से धन हानि हो सकती है। काम का ओवरलोड रहने से परेशानी हो सकती है। काम से जुड़ी यात्राओं के योग बन रहे हैं।
सिंह- जिन्दगी में उतार चढ़ाव से परेशानी हो सकती है। लेन-देन में सावधानी रखें। नौकरी में अधिकारियों और साथी कर्मचारियों का साथ मिलने में दिक्कत आएगी। वर्कलोड अधिक रहने से थकावट और मानसिक तनाव हो सकता है। सेहत का ख्याल रखें।
तुला-छठे शत्रु भाव में गुरू का मार्गी होना कष्टदायक हो सकता है। ज्यादा सतर्क रहना होगा। अचानक खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है। पैसा जाने के योग बन रहे हैं। नौकरी और बिजनेस में वर्कलोड बढ़ सकता है।
धनु- अधिकारियों के साथ आपका तालमेल बिगड़ सकता है। वर्क प्रेशर बन सकता है। किसी को कड़वी या चुभने वाली बात कहने से बचें। मित्रता बनाकर रखें।
मकर- बिजनेस और नौकरी में विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। जैसा सोच रखा है, उससे उलट माहौल पैदा हो सकता है। जहां काम कर रहे हैं, वहां पूरे डेडिकेशन और विवाद में पड़े बिना काम करते रहें।
मीन- मन में कई तरह के नैगेटिव ख्याल आ सकते हैं। इसका असर आपके कामकाज पर पड़ सकता है। इसलिए अपने ईष्ट देव या देवी की आराधना करें। बुरे ख्यालों को मन से निकालें। पॉजिटिव सोच के साथ आगे बढ़ें।
आगे पढ़िए ये महत्वपूर्ण ख़बरें-
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.