स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) ने फर्जी आर्म्स लाईसेंस प्रकरण में चार लोगों को शनिवार को गिरफ्तार किया है। चारों आरोपियों के कब्जे से नागालैण्ड राज्य से बनवाए फर्जी आर्म्स लाईसेंस भी जब्त कर लिए गए है। प्रकरण में अब तक 7 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
एडीजी (एसओजी एवं एटीएस) अशोक राठौड़ ने बताया कि फर्जी आर्म्स लाईसेंस प्रकरण में आरोपी कमल किशोर भाटी (38) पुत्र बृजमोहन भाटी निवासी वार्ड नंबर-66 कोटगेट बीकानेर, नवल सिंह (35) पुत्र देवी सिंह निवासी वार्ड नंबर-3 सर्वोदय बस्ती नयाशहर बीकानेर, जुगल सिंह (40) पुत्र अुर्जन सिंह निवासी सर्वोदय बस्ती नयाशहर बीकानेर और बृजेन्द्र सिंह शेखावत (39) पुत्र लूण सिंह निवासी रामपुरा बेरी हमीरवाल चूरू हाल वार्ड नंबर-3 सर्वोदय बस्ती नयाशहर बीकानेर को गिरफ्तार किया है।
सुखैर उदयपुर में साल 2017 में फर्जी आर्म्स लाईसेंस का प्रकरण दर्ज हुआ था। एसओजी ने जांच करते हुए चारों आरोपियों को बीकानेर से पकड़ा है। चारों आरोपियों के आर्म्स लाईसेंस फर्जी थे, जिन्हें जब्त किया गया है। आरोपियों ने नागालैण्ड राज्य से फर्जी आर्म्स लाईसेंस जारी करवाकर हथियार खरीद किए थे। नागालैण्ड राज्य से फर्जी आर्म्स लाईसेंस प्रकरण में अब तक 7 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। प्रकरण का अनुसंधान किया जा रहा है।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.