राजस्थान में 6 नवंबर को आयोजित हुई वनपाल भर्ती परीक्षा की आंसर-की जारी हो गई है। जिसे कैंडिडेट्स कर्मचारी चयन बोर्ड की वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर देख सकते हैं। इसके साथ ही भर्ती परीक्षा में शामिल हुए कैंडिडेट्स को अगर किसी सवाल या फिर जवाब में आपत्ति है। तो वह 100 रुपए का फीस देकर अपनी आपत्ति 18 से 20 नवंबर तक ऑनलाइन दर्ज करवा सकता है। इसके बाद दिसंबर में फाइनल रिजल्ट जारी किया जाएगा।
दरअसल, राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की ओर से 6 नवंबर को दो परियों में वनपाल भर्ती परीक्षा का आयोजन किया गया। 99 पदों के लिए भर्ती परीक्षा प्रदेश के 10 जिलों के 1718 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी। जिसके लिए 5 लाख 59 हजार अभ्यर्थियों ने रजिस्ट्रेशन करवाया था। इनमे से 2 लाख 56 हजार 350 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए थे। वहीं अब कर्मचारी चयन बोर्ड ने प्री आंसर-की जारी की है। जिस पर आपत्ति के बाद फाइनल आंसर-की के साथ रिजल्ट जारी किया जाएगा।
वहीं राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की ओर से 2300 पदों के लिए 12 और 13 नवंबर को 4 पारियों में भर्ती परीक्षा का आयोजन किया गया था। जिसमें प्रदेश के 16 लाख 36 हजार से ज्यादा अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। लेकिन 12 नवंबर को दूसरी पारी का पेपर सोशल मीडिया पर लीक हो गया। जिसके बाद 12 नवंबर को रद्द की गई वनरक्षक भर्ती परीक्षा 11 दिसंबर को आयोजित की जाएगी। जिसमें 4 लाख से ज्यादा अभ्यर्थी सुबह 10:00 से दोपहर 12:00 बजे तक, वहीं दोपहर 3:00 से शाम 5:00 बजे तक दो पारी में परीक्षा देंगे। इस बार अभ्यर्थियों की संख्या को देखते हुए बोर्ड द्वारा सिर्फ संभाग मुख्यालय पर ही भर्ती परीक्षा का आयोजन किया जाएगा।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.