राजस्थान पशु चिकित्सा कर्मचारी संघ जयपुर की कार्यकारिणी में नोडल फुलेरा एवं जोबनेर नोडल सदस्य कार्यकारिणी गठित की गई। फुलेरा नोडल कार्यकारिणी में अध्यक्ष पद पर सीताराम नागा, उपाध्यक्ष हीरालाल जाट, कोषाध्यक्ष विनोद चौधरी, प्रचार मंत्री महेश चावला व संगठन मंत्री सुवालाल जाट को मनोनीत किया गया। जोबनेर नोडल में अध्यक्ष रामनिवास नटवाडिया, उपाध्यक्ष रामअवतार कुमावत, कोषाध्यक्ष मुकेश यादव, प्रचार मंत्री वीरेंद्र जाजोरिया व संगठन मंत्री शिवपाल दूधवाल को मनोनीत किया गया।
नवनियुक्त फुलेरा नोडल अध्यक्ष सीताराम नागा ने बताया कि हमारा उद्देश्य पशु चिकित्सा कर्मचारी संघ के कैडर हित के लिए काम करना और संगठन को मजबूत बनाना है। कार्यकारी गठन से फुलेरा एवं जोबनेर के पशु कर्मचारी साथियों में शीघ्र संवाद व कार्य क्षमता में मजबूती आएगी। राजस्थान पशु चिकित्सा कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष अजय सैनी, महासचिव अर्जुन लाल शर्मा एवं जयपुर जिला अध्यक्ष रामजीलाल यादव और जिला मंत्री भागचंद तंवर सहित अन्य पदाधिकारियों ने नवगठित कार्यकारिणी को बधाई दी।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.