कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा रविवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुक्रवार दोपहर सवाई माधोपुर पहुंचीं। दोपहर 11:40 बजे पर प्रियंका गांधी की दर्जनों गाड़ियों का काफिला सवाई माधोपुर की सड़कों से गुजरा। इस दौरान वीआईपी गाड़ियों के काफिले की सुरक्षा व्यवस्था के चलते ट्रैफिक को भी एक तरफ ही रोक दिया गया। जहां चप्पे-चप्पे पर पुलिसकर्मी सुरक्षा व्यवस्था के लिए तैनात रहे। पुलिस सुरक्षा व्यवस्था सवाई माधोपुर एसपी राजेश सिंह के नेतृत्व में की गई।
प्रियंका गांधी वाड्रा अपनी निजी यात्रा के दौरान रणथंभौर पहुंची हैं। यहां वह रणथंभौर के शेर बाघ होटल में रुकेंगी। प्रियंका गांधी वाड्रा के होटल पहुंचने पर होटल मैनेजमेंट की तरफ से स्वागत किया गया। बताया जा रहा है कि प्रियंका रणथंभौर के होटल शेर बाघ में तीन दिन तक रहेंगी। इस दौरान उनका रणथंभौर नेशनल पार्क में टाइगर सफारी का कार्यक्रम रहेगा। फिलहाल प्रियंका गांधी सीधे होटल पहुंची हैं।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं से नहीं मिलीं प्रियंका
यह भी बताया जा रहा है कि प्रियंका का यह निजी दौरा है। ऐसे में अभी तक वे यहां किसी भी कांग्रेस कार्यकर्ता या नेता से नहीं मिली हैं। फिलहाल ऐसा कोई कार्यक्रम भी प्रस्तावित नहीं है। प्रियंका के यहां ठहरने के कारण होटल के अंदर और बाहर कड़ी सुरक्षा की गई है।
शाम की पारी में की टाइगर सफारी
प्रियंका गांधी वाड्रा करीब 12 बजे होटल पहुंची। जिसके बाद वह होटल से आमा घाटी होते हुए सिंहद्वार पहुंची। जहां से वह और उनके सुरक्षा गार्ड्स की जिप्सी ने रणथम्भौर के जोन नम्बर-2 से टाइगर सफारी के लिए एंट्री ली। इस दौरान प्रियंका गांधी ने टाइगर के दीदार किए। उन्हें जोन नम्बर-2 में बाघिन एरोहेड और बाघ टी-101 दिखे। प्रियंका गांधी ने बाघ-बाघिन को अठेखेलियों करते हुए काफी देर तक देखा।
प्रियंका गांधी ने अचानक रूट बदला
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.