आक्रोश रैली:सवाई में भाजपा की‎ जन आक्रोश रैली 15 को‎

सवाई माधोपुर2 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

प्रदेश में कांग्रेस सरकार के राज में हो रहे अत्याचार और बिगड़ती कानून व्यवस्था के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी सवाई माधोपुर द्वारा आगामी 15 दिसंबर को जन आक्रोश रैली का आयोजन किया जाएगा। भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. भरत मथुरिया एवं भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि जन आक्रोश रैली के जिला संयोजक किसान मोर्चे के प्रदेश मंत्री रामावतार मीना तथा सहसंयोजक जिला परिषद सदस्य सत्यप्रकाश बरियारा एवं पूर्व प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अनुसूचित जाति मोर्चा अशोक बैंडवाल होंगे। रैली के आयोजन की तैयारी के लिए मंडलश: बैठकें एवं जिला पदाधिकारी व जनप्रतिनिधियों द्वारा सघन प्रवास किया जाएगा।