पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
सर्व ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित सुरेश मिश्रा द्वारा चंद्रशेखर जोशी निवासी धनोली को प्रदेश मंत्री पद पर मनोनीत किया गया। जिला प्रवक्ता मोहन लाल शर्मा ने बताया कि सर्व ब्राह्मण महासभा जिला कार्यकारिणी सवाई माधोपुर द्वारा चंद्रशेखर जोशी के प्रदेश मंत्री बनने पर रेलवे स्टेशन के पास स्थित एक होटल में सम्मान किया गया। जोशी ने अपने उद्बोधन में आश्वस्त किया की वे समाज हित में कार्य करते हुए समाज की एकजुटता के लिए हर संभव प्रयासरत रहेंगे। सम्मान कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष श्रीकिशन शर्मा, संरक्षक हरिनारायण शर्मा, जिला मंत्री हनुमान शर्मा, सत्यनारायण शर्मा, पूर्व शिक्षा अधिकारी सत्यनारायण, पंडित ताराचंद शास्त्री, मेदनी शर्मा, रामप्रसाद शर्मा, श्याम शर्मा, बद्री शर्मा, सतीश शर्मा, गोपाल शर्मा, अरविंद शर्मा, अजय शर्मा, श्रीराम शर्मा, अविनाश शर्मा, विजेंद्र शर्मा आदि उपस्थित थे।
पॉजिटिव- किसी भी लक्ष्य को अपने परिश्रम द्वारा हासिल करने में सक्षम रहेंगे। तथा ऊर्जा और आत्मविश्वास से परिपूर्ण दिन व्यतीत होगा। किसी शुभचिंतक का आशीर्वाद तथा शुभकामनाएं आपके लिए वरदान साबित होंगी। ...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.