पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
फिल्म स्टार रणवीर सिंह व उनकी पत्नी दीपिका पादुकोण ने शुक्रवार को रणथम्भौर नेशनल पार्क का भ्रमण किया। इस दौरान युवा बाघिन सिद्धि की अठखेलियां देख फिल्म स्टार पति-पत्नी गदगद हो गए। वहीं फिल्म स्टार रणबीर कपूर व आलिया भट्ट होटल में ही दिन गुजारा। उल्लेखनीय है कि फिल्म स्टार रणबीर कपूर व उनकी प्रेमिका अभिनेत्री आलिया भट्ट तथा फिल्म स्टार रणवीर सिंह व उनकी अदाकारा पत्नी दीपिका पादुकोण इन दिनों रणथम्भौर दौरे पर है। दोनों जोड़े इन दिनों रणथम्भौर दौरे पर है। फिल्म स्टार आलिया भट्ट ने गुरुवार को होटल में कैंप फायर किया। उनके कैंप फायर की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। फिल्म स्टार रणवीर सिंह व उनकी पत्नी दीपिका पादुकोण ने शुक्रवार को सुबह की पारी में रणथम्भौर नेशनल पार्क के जोन 4 में विचरण किया। इस दौरान उन्होंने बाघिन ऐरोहेड की युवा बेटी बाघिन सिद्धि की अठखेलियां देखी। वहीं फिल्म स्टार रणबीर कपूर व फिल्म सितारा उनकी प्रेमिका आलिया भट्ट ने पूरा दिन होटल में बिताया।
पॉजिटिव- आप अपने काम को नया रूप देने के लिए ज्यादा रचनात्मक तरीके अपनाएंगे। इस समय शारीरिक रूप से भी स्वयं को बिल्कुल तंदुरुस्त महसूस करेंगे। अपने प्रियजनों की मुश्किल समय में उनकी मदद करना आपको सुखकर...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.