भारतीय सेना दिवस के उपलक्ष्य में सैनिकों, सेवानिवृत सैनिकों, शहीद परिवारों का सम्मान किया गया। समर्थ इंडिया की जिलाध्यक्ष डॉ. सरिता बंसल ने बताया इंडियन आर्मी डे के उपलक्ष्य में वर्धमान हॉस्पिटल, गुरु कृपा मेडिकल स्टोर व होटल द पर्ल के सहयोग से सैनिकों, शहीद परिवारों पर पुष्पवर्षा कर उनका अभिनंदन किया। कार्यक्रम की सभापति शिवरतन अग्रवाल, डॉ. मनोज जैन, डॉ. सुलेखा जैन, भाजपा जिला महामंत्री मनोज बंसल, कैप्टन सरदार सिंह, केआर सैनी, कुशला खूंटेटा व जिलाध्यक्ष डॉ. सरिता बंसल ने मां भारती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर शुरुआत की। समर्थ इंडिया गुड़ हेल्पिंग टीम ने अतिथियों का टीका लगा व तिरंगा दुपट्टा ओढ़ाकर सम्मान किया।
सभापति ने सैनिकों के कार्य की सराहना करते हुए कहा कि सैनिक देश की सरहद पर सीना ताने ड्यूटी पर मुस्तैद रहते है, जिसके कारण देशवासी चैन से सो पाते है। डॉ. मनोज जैन व डॉ. सुलेखा जैन ने फौजी परिवारों के लिए हॉस्पीटल में विशेष सेवाएं देने की घोषणा करते हुए कहा कि सैनिक देश के सच्चे सिपाही है और उनकी सेवा के लिए वे हरदम तत्पर है। भाजपा जिला महामंत्री मनोज बंसल ने देशभक्ति के भाव जागृत करते हुए कहा कि वर्तमान में सभी जो एक बेहतर जीवन जी रहे है, वह सिर्फ सैनिकों की अदम्य साहस व पराक्रम के कारण संभव हुआ है।
कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष सरिता बंसल व कुशला खूंटेटा ने भी संबोधित किया जबकि महेशचंद गुप्ता द्वारा सभी को मास्क वितरित किए। सिंगर काजल जादौ, युवराज व महेन्द्र जादौन ने देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति देकर समां बांध दिया। नन्हें मुन्हे बच्चों ने भी शानदार प्रस्तुति देकर सभी का मनोरंजन किया। भारतीय सेना के पराक्रम का बखान करते हुए कहा कि सेना का मुख्य दायित्व देश कि रक्षा करना और इसकी अखंडता को बनाए रखने के साथ-साथ किसी भी विपदा जैसे कि प्राकृतिक आपदा, भूकंप, आग लगना, आदी में लोगों कि सहायता करना है। समारोह में गजानंद सोनी, उमर गद्दी, मनीष बंसल, रुचि बंसल, गीता, सोमदेव महरवाल, शालू मंगल, रेखा अग्रवाल, विद्या गुप्ता, हेमंत बंसल, साक्षी, प्रीति गुप्ता, सुधा शर्मा, यादवी बंसल उपस्थित थे।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.