शाहपुरा में धूमधाम से मनाया शीतलाष्टमी का पर्व:सुबह से ही मंदिरों में लगी श्रद्धालुओं की भीड़, महिलाओं ने ठंडे पकवानों का लगाया भोग

शाहपुरा6 दिन पहले

शाहपुरा सहित आसपास के क्षेत्र में शीतलाष्टमी का पर्व बड़े ही धूमधाम से मनाया जा रहा है। शाहपुरा के सेठ का बास मोहल्ले स्थित शीतला माता के मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की कतारें लगी नजर आ रही हैं।

शीतला माता मंदिर में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर माता शीतला को ठंडे पकवानों का भोग लगाया। ठंडी राबडी, पुवा, पकौड़ी, चावल, रोटी, मिष्ठान, पापड़, सांगरी की सब्जी आदि ठंडे पकवानों की कंडवारी चढ़ाकर माता शीतला को भोग लगाया गया। साथ ही ठंडे पानी से और दूध से शीतला माता को स्नान करवाया गया।

मेले के लिए रवाना हुए श्रद्धालु

शीतला माता का मुख्य मेला राजधानी जयपुर के चाकसू में शील की डूंगरी में आयोजित हो रहा हैं। जहां जाने के लिए शाहपुरा से भी कई भक्तों रवाना हुए। श्रद्धालुओं ने अपनी अपनी श्रद्धा अनुसार पकवान बनाकर माता को भोग लगाकर अपनी मन्नते मांगी। मान्यता के अनुसार शीतला माता को ठंडे भोजन का ही भोग लगाया जाता हैं। शीतला माता को चेचका रोग की देवी भी कहा जाता हैं।

बुजुर्ग महिलाओं को खाना खिला कर लिया आशीर्वाद

शीतला माता की पूजा अर्चना के बाद घर आकर नई विवाहिता महिलाओं ने परिवार व आस पड़ोस की बुजुर्ग महिलाओं को खाना खिला कर उन्हें दक्षिणा के रूप में कपड़े दिए और परिवार की कुशल मंगल की कामना का आशीर्वाद लिया।

खबरें और भी हैं...