भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया एवं संगठन महामंत्री चंद्रशेखर ने विजयपुरा ग्राम पंचायत के गांव भट्टकापुरा निवासी अंबिका प्रकाश पाठक को पार्टी के राष्ट्रीय महा संपर्क अभियान का सह संयोजक मनोनीत किया है। अंबिका प्रकाश पाठक ब्राह्मण समाज राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष एवं सरकार के देवस्थान विभाग में सार्वजनिक प्रन्यास मंडल के सदस्य भी हैं। भाजपा कार्यकर्ता रवि पाठक ने बताया कि पार्टी हित में पाठक की ओर से किए जा रहे कार्यों के लिए प्रदेश संगठन ने उन्हें यह जिम्मेदारी दी है। पाठक को भाजपा के राष्ट्रीय महा संपर्क अभियान का सह संयोजक बनाए जाने पर करौली जिले के भाजपा कार्यकर्ताओं एवं ब्राह्मण समाज के लोगों ने हर्ष जताते हुए उन्हें बधाई दी है एवं प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया व संगठन महामंत्री चंद्रशेखर का आभार जताया है।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.