पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
जिले में गत दिनों मावठ होने के बाद अब बादल छंट गए। बादल छंटते ही अब कोहरा शुरू हो गया। गुरुवार सुबह कोहरा छाने से सुबह आठ बजे बाद भी टोंक-कोटा हाइवे पर वाहन चालकों को हेडलाइट जलानी पड़ रही थी। 30 मीटर की दूरी के बाद कुछ भी साफ दिखाई नहीं दे रहा था। सुबह 11 बजे तक वाहनों की रफ्तार धीमी थी। मावठ के बाद अब कोहरा भी फसलों के लिए वरदान साबित हो रहा है। सबसे ज्यादा गेहूं और जौ की फसल को फायदा होगा। पर किसानों को अब यह चिंता सता रही है कि लगातार पांच-छह दिन तक कोहरा छाया और नमी बनी रही तो सरसों की अगेती फसल में लाल रोली लगने की आशंका होगी। किसानों का कहना है कि मौसम अभी तक उनका साथ दे रहा हैै। जिले में गुरुवार को अधिकतम तापमान 21 व न्यूनतम 14 डिग्री रहा। मौसम के पूर्वानुमान के अनुसार आगामी दिनों में तापमान में बढ़ोतरी के आसार है। जिले में गत दिनों के मुकाबले 2 से 3 डिग्री तापमान में गिरावट रही।सहायक कृषि अधिकारी दिनेश बैरवा ने बताया कि वर्तमान में कोहरा गेहूं की फसलों के लिए लाभकारी है, लेकिन लगातार ऐसा ही मौसम रहा तो सरसों की फसल में राग की संभावना है। यह मौसम चने की फसल के लिए भी लाभदायक है।निवाई | मौसम का मिजाज गुरूवार को बदला-बदला नजर आया। शीत शुरू होने के बाद से पहली बार क्षेत्र में कोहरा छाया। हालांकि तापमान में बढोतरी रही जिससे ठण्ड का अहसास कम हुआ। सुबह से ही कोहरे की चादर क्षेत्र पर छा गई जिससे शाम तक भी सूर्यदेव कोहरे से बाहर नहीं निकल पाए।
पॉजिटिव- आज समय कुछ मिला-जुला प्रभाव ला रहा है। पिछले कुछ समय से नजदीकी संबंधों के बीच चल रहे गिले-शिकवे दूर होंगे। आपकी मेहनत और प्रयास के सार्थक परिणाम सामने आएंगे। किसी धार्मिक स्थल पर जाने से आपको...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.