पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
देवली कोविड-19 की द्वितीय लहर से संक्रमितों की संख्या में बढोतरी के मध्यनजर संक्रमण की रोकथाम, वेक्सिन एवं मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजनान्तर्गत नगरपालिका सभा भवन में बैठक का आयोजन किया गया।इस बैठक में भारत भूषण गोयल उपखण्ड अधिकारी, देवली, नेमीचन्द जैन अध्यक्ष नगरपालिका देवली, सर्वेश्वर निम्बार्क तहसीलदार देवली, सौरभ जिन्दल उपाध्यक्ष नगरपालिका देवली सहित नगरपालिका मण्डल के सभी पार्षदगण, मुकेश गर्ग अध्यक्ष नगर कांग्रेस कमेटी देवली, राजेन्द्र सिंह राणावत शहर मण्डल अध्यक्ष भाजपा देवली, विभिन्न सामाजिक संगठनों के अध्यक्ष, व्यापार मण्डल के अध्यक्ष, मीडियाकर्मी, अधिशाषी अधिकारी नगरपालिका देवली सुरेश कुमार मीणा स्टाफ सहित मौजूद रहे। बैठक में एसडीएम ने बताया कि कोविड-19 की द्वितीय लहर के कारण संक्रमितों की संख्या में दिन प्रति दिन बढोतरी हो रही है, जो कि एक चिन्ता का विषय है। देवली नगर में भी प्रतिदिन हजारों की संख्या में आमजन की आवाजाही रहती है।अक्सर देखा गया है कि आमजन बिना मास्क लगाये, बिना सोशियल डिस्टेंशिंग की पालना किये बाजारों में घुमते रहते है। यदि आमजन द्वारा उक्त महामारी की रोकथाम हेतु स्थानीय प्रशासन का सहयोग नही किया जावेगा, तो यह देवली नगर के लिए काफी चिन्ता का विषय होगा तथा देवली नगर में एक बार फिर से पूर्व की भांति कोरोना संक्रमितों की संख्या में वृद्धि हो सकती है।
पॉजिटिव- किसी भी लक्ष्य को अपने परिश्रम द्वारा हासिल करने में सक्षम रहेंगे। तथा ऊर्जा और आत्मविश्वास से परिपूर्ण दिन व्यतीत होगा। किसी शुभचिंतक का आशीर्वाद तथा शुभकामनाएं आपके लिए वरदान साबित होंगी। ...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.