पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
दूनी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में मंगलवार को देवली के पूर्व कृषि छात्र मनोज कुमार शर्मा, शंकर सोयल, मनोज प्रजापति, विनोद सोयल ने पौधारोपण किया। कृषि छात्रों ने पर्यावरण का महत्व समझते हुए उच्च गुणवत्ता के चार अमरूद, एक आम, एक अनार, एक मौसमी व गुलाब का पौधा विद्यालय वाटिका में रोपे किया। पूर्व कृषि छात्रों ने संस्था प्रधान भंवरलाल कुम्हार सम्मान किया व विद्यालय को स्मृति चिन्ह के रूप में एक तस्वीर और पौधारोपण के लिए वृक्ष मित्र योजना में 5101 रुपए संस्था को भेंट की। विद्यालय में हो रहे विभिन्न नवाचारों की प्रशंसा करते हुए मनोज शर्मा ने कहा कि विद्यालय में संचालित किचन गार्डन, विज्ञान प्रयोगशाला, पुष्प वाटिका, ऑनलाइन स्टडी हेतु कंप्यूटर एवं स्मार्ट क्लासरूम का अवलोकन किया। इस मौके पर राम लक्ष्मण गुप्ता, संतोष शर्मा, रति राम जाट, महावीर बडगूजर, मनीषा जैन, सीमा शेर, सत्यनारायण मीणा, हेमराज बलाई, सोना मीणा, राजेश कुम्हार, कन्हैया लाल मीणा, राम लाल बैरवा, अशोक शर्मा, लादू लाल मीणा, गिरधारी लाल शर्मा आदि मौजूद थे।
पॉजिटिव- आर्थिक दृष्टि से आज का दिन आपके लिए कोई उपलब्धि ला रहा है, उन्हें सफल बनाने के लिए आपको दृढ़ निश्चयी होकर काम करना है। कुछ ज्ञानवर्धक तथा रोचक साहित्य के पठन-पाठन में भी समय व्यतीत होगा। ने...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.