टोंक जिले में पिछले कुछ दिनों से कड़ाके की ठंड ने लोगों को ठिठुरा दिया है। यहां न्यूनतम तापमान 5 डिग्री तक पहुंच गया है। टोंक में सुबह से ही घना कोहरा छाया नजर आया। कोहरे के कारण विजिबिलिटी घट गई। सुबह कड़ाके की ठंड के कारण लोग घरों से कम ही निकले। कोहरे के कारण 11 बजे बाद सूरज के दर्शन हुए।
जिले में कोहरा छाने से ठंडक भी बढ़ गई है। तापमान में लगातार गिरावट के कारण खुले में बर्फ जम गई। निवाई क्षेत्र के गुंसी गांव में खुले में खैर के पेड़ पर ओस की बूंदें जम गई। हाड़ कंपकंपाने वाली सर्दी में लोग देर तक बिस्तर में ही बैठे रहे। कोई जरूरी काम होने पर ही घरों से बाहर निकले। घना कोहरा छाने से सड़क पर गाड़ी सवारों को लाइट जलाकर चलना पड़ा
सरसों की अगेती फसल को नुकसान
कुछ किसानों ने बताया कि उन्होंने सरसों की अगेती सरसों बोई थी। कोहरा और सर्दी अधिक पड़ रही है। इससे अगेती बोई गई सरसों की फसल में नुकसान होगा। उन्होंने बताया कि दो तीन दिन तक ऐसा ही हाल रहा तो सरसों की अगेती फसलों को काफी नुकसान हो जाएगा।
सहायक कृषि अधिकारी सांख्यिकी सुगर सिंह मीणा ने बताया कि मौसम में काफी ठंडक बनी हुई है। शीतलहर की चपेट में आने वाली फसलों में नुकसान के बारे में जानकारी मौसम साफ होने के बाद ही चल पाएगी।
फोटो, वीडियो-: छोटूराम कुम्हार, गुंसी
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.