दो दिन तक मावठ होने के बाद गुरुवार देर रात से ही घना कोहरा छाया रहा। इसका असर शुक्रवार सुबह दस बजे तक रहा। इससे जनजीवन अस्त-व्यस्त रहा। लोग ठंड अधिक होने से घरों से बाहर नहीं निकले। वाहन भी काफी कम गति से चले। इसके लिए भी उन्हें लाइट का सहारा लेना पड़ा। दोपहर तक भी बादल छाए रहने से सूरज के दर्शन नहीं हुए।
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 4 जनवरी से मावठ का असर रहा। इसमें भी दो दिन से मावठ ज्यादा ही हुई। इससे रबी की फसलों को जहां एक पानी की कमी दूर हो गई। वहीं, रात के मुकाबले दिन के तापमान में भी गिरावट देखी गई। गुरुवार रात का तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रहा तो दिन का तापमान 16 डिग्री रहा। जबकि गुरुवार को दिन का तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रहा। इससे दिन मे भी ठंडक बढ़ गई।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.