पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
जिले की पांचों नगर पालिकाओं में पार्षद पालिका मुखिया के लिए रविवार को मतदान करेंगे। उनियारा, टोडारायसिंह व निवाई में जहां भाजपा के पक्ष में स्थितियां बनी हुई है। वहीं मालपुरा व देवली में स्थितियां पूरी तरह स्पष्ट नहीं है। निवाई में एनसीपी के पार्षदों का भाजपा में शामिल होने के कारण वहां भाजपा की स्थितियां मजबूत है। वहीं उनियारा में वैसे तो भाजपा के 20 में से 12 पार्षद विजयी रहे हैं। लेकिन वहां पर दल बदल के बाद क्रास वोटिंग होती है तो समीकरण बदल सकते हैं। देवली में अधिक संभावनाएं कांग्रेस के पक्ष में कहीं जा रही है। जानकारों के अनुसार मालपुरा स्पष्ट कुछ नहीं कहा जा सकता है। निर्दलीय यदि कांग्रेस के पक्ष में मतदान करते हैं, तो कांग्रेस के पक्ष में स्थितियां बन सकती है। लेकिन पूरी तरह स्पष्ट कुछ भी नहीं कहा जा सकता है। क्योंकि कई बार गत चुनाव की स्थितियां देखे, तो दल-बदल के साथ ही क्रास वोटिंग से समीकरण बदल चुके हैं। इस बार क्या रहता है, ये चुनाव के नतीजे के बाद ही सामने आ सकेगा। लेकिन जानकारों के द्वारा कयास तेजी से लगाए जा रहे हैं। वहीं बाड़ाबंदी मजबूत होने के कारण कुछ स्पष्ट पता भी नहीं लग पा रहा है। उल्लेखनीय है कि जिले के 140 पार्षद निवाई, देवली, उनियारा, टोडारायसिंह व मालपुरा में शहर का मुखिया का चुनाव करेंगे। इसके लिए निर्वाचन विभाग ने जहां तैयारियां लगभग पूरी कर ली है। वहीं दोनों ही प्रमुख दलों के साथ ही उम्मीदवारों ने भी मतदान के लिए अपनी योजनाएं बना ली है।
15 साल में ये रहीवार्डों की स्थितियां जिले में 15 साल का रिकार्ड देखे तो सीधे मुकाबले में देवली नगर पालिका में 2010 के चुनाव में बहुजन समाज पार्टी का भी अध्यक्ष बन चुका है। वहीं सीधे मुकाबले में उनियारा में पहली बार एक मत से जीतकर भाजपा का पालिका अध्यक्ष चुना गया था।उपाध्यक्ष के लिएमतदान कल नगर पालिकाओं के रविवार को अध्यक्ष एवं सोमवार को उपाध्यक्ष के लिए चुनाव होगा। उपाध्यक्ष के लिए सभी प्रक्रिया सोमवार को ही पूरी कर ली जाएगी। उसके बाद पालिका चुनाव पूरी तरह संपन्न हो जाएंगे।
प्रशासन व पुलिस की तैयारियां पूर्ण उनियारा| नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए मतदान नगर पालिका परिसर में होगा। इसके लिए प्रशासन एवं पुलिस ने तैयारी पूर्ण कर ली। उनियारा नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस से मोनिका गुर्जर,भाजपा से रेखा बढ़ाया एवं निर्दलीय गायत्री जोशी चुनाव मैदान में है । मतदान के दिन पलाई रोड में आवागमन को रोकने के लिए बैरिकेड लगाए गए हैं एवं इस रोड़ में जितने भी दुकानें हैं, वह सभी बंद रहेगी। कोटा और जयपुर से आने जाने वाली रोडवेज बसों को डायवर्ट कर दिया गया है।
पॉजिटिव- आज ग्रह गोचर और परिस्थितियां आपके लिए लाभ का मार्ग खोल रही हैं। सिर्फ अत्यधिक मेहनत और एकाग्रता की जरूरत है। आप अपनी योग्यता और काबिलियत के बल पर घर और समाज में संभावित स्थान प्राप्त करेंगे। ...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.